Blog

पुनौरा धाम में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, नीतीश कुमार ने किया डिज़ाइन साझा

पुनौरा धाम में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, नीतीश कुमार ने किया डिज़ाइन साझा

बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम, जिसे माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है, वहां अब जल्द ही एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर बिहार सरकार ने पूरी गंभीरता और तत्परता दिखाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं इस परियोजना से जुड़ी जानकारी अपने आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से साझा की है।

मुख्यमंत्री ने x पर लिखा

मुख्यमंत्री ने इस पोस्ट में कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हम सभी इस पावन स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं।

यह है परियोजना

यह घोषणा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बिहार के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अयोध्या के राम मंदिर की तरह ही इस मंदिर का डिज़ाइन अत्यंत भव्य और त्रैतीय वास्तुशिल्प शैली में तैयार किया गया है। पुनौरा धाम वर्तमान में लगभग 17 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस परियोजना के तहत 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की योजना बनाई गई है, जिससे कुल क्षेत्रफल 67 एकड़ हो जाएगा। इस क्षेत्र में न केवल मंदिर का निर्माण किया जाएगा, बल्कि सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, कैफेटेरिया, पार्किंग, बच्चों का खेल क्षेत्र, प्रदर्शनी केंद्र, और अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक ढांचे भी तैयार किए जाएंगे।

इन्हें दिया गया कार्य

बिहार कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए प्रारंभिक रूप से 72.47 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके अलावा नवंबर 2024 में 110.58 करोड़ की दूसरी किस्त जारी की गई है, जिससे भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना का कार्य तेज़ी से शुरू हो सके। कुल मिलाकर 120.58 करोड़ की राशि इस परियोजना के लिए स्वीकृत की गई है। मंदिर के डिज़ाइन की ज़िम्मेदारी प्रसिद्ध वास्तुकार पियूष सोमपुरा को दी गई है, जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर के डिजाइन में भी भूमिका निभाई है। मंदिर में मकराना पत्थर का उपयोग किया जाएगा और इसकी ऊंचाई, गर्भगृह और परिक्रमा पथ अत्यंत आकर्षक होंगे।

निर्माण एजेंसी और ट्रस्ट

इस पूरे कार्य की निगरानी और निष्पादन के लिए एक विशेष ट्रस्ट का गठन किया गया है। साथ ही, महावीर मंदिर न्यास, पटना को निर्माण कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसमें कई कार्य सेवा भाव से नि:शुल्क किए जाएंगे। सरकार ने 24 महीने की समयसीमा तय की है, जिसके भीतर मंदिर और अन्य संरचनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। पुनौरा धाम में बनने वाला यह भव्य मंदिर न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर और अधिक सशक्त करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button