Blog

अंधेरा मुक्त हो जैतपुर वार्ड हमारा,इसी के लिए प्रयास है सारा- श्रीचंद वोहरा

अंधेरा मुक्त हो जैतपुर वार्ड हमारा,
इसी के लिए प्रयास है सारा- श्रीचंद वोहरा

वार्ड 184 जैतपुर में बदरपुर विधानसभा पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद वोहरा जी वार्ड कों अँधेरामुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए आज पीर बाबा से लेकर अर्पण विहार तक के अंधेरे को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए जों नए खम्भे एवम लाइट जों लगी हैं। उसका पीर बाबा बस्ती की RWA के समस्त पदाधिकारी व् जनता के द्वारा उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी शकील अहमद, प्रवीण गुप्ता, अमरजीत, पीर बाबा पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, नारायण राय, बाबा गिरी, डॉ निजमुल हुड्डा, विक्की खारी जैसे अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

पार्षद हेमा श्रीचंद वोहरा ने कहा कि जैतपुर वार्ड में पहले 24 से 26 टन कूड़ा उठाया जाता था। जो अब 36 से 38 टन प्रतिदिन उठाया जाता है। जिससे यहां के लोगों को कूड़ा की समस्या से निजात मिला है। मैं यह काम व्यक्तिगत प्रयास के अलावा एमसीडी के अधिकारी के सहयोग से करवा रही हूं। हमने पीर बाबा बस्ती के अंदर सीवर लाइन डलवाया। जैतपुर गांव में सभी गली की सड़क को पक्का एवं सीवर लाइन का काम पूरा किया। पीरबाबा बस्ती में सीवर का कार्य पूरा हुआ। अब सुबह से शाम तक कूड़े का गाड़ी सुख एवं गीला कूड़ा उठाया जाता है जो दोनों शिफ्ट में काम होता है। यह काम इस वार्ड में मैंने शुरू करवाया है। एनटीपीसी पार्क एवं पुस्ता रोड पर ऑटो स्टैंड के पास हाइ मास्ट लाइट लगवाया है। पूरे वार्ड में 500 से ज्यादा लाइट को रिप्लेसमेंट करवाया और डेढ़ सौ से ज्यादा लाइट लगवाया है। हमने 500 परिवार रेहरी पटरी वाले को लोन दिलाने का काम किया है। हमने सामाजिक कार्य के रूप में विधवा एवं विकलांग पेंशन का फॉर्म बरमन ईडब्ल्यूएस कोटे से बच्चों के लिए एडमिशन के लिए फार्म भरवाना आय प्रमाण पत्र बनवाना एवं बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा करवाना जैसे महत्वपूर्ण काम किया है जो हमारे दायरे में नहीं है फिर भी हमने एमसीडी के मेयर एवं दिल्ली सरकारी के अधिकारी के साथ मिलकर इस कार्य को सफलता पूर्वक किया है। यहां पर आम आदमी पार्टी का विधायक नहीं होने के कारण दिल्ली सरकार द्वारा लोगों को जो सुविधा दी जाती है वह सुविधा यहां के पूर्व एमएलए नहीं करते थे इसलिए यह काम भी मैंने किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button