अटल जी सादगी के मिसाल थे- प्रेमनारायण श्रीवास्तवअटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा ले कार्यकर्ता- पवन मिश्र

अटल जी सादगी के मिसाल थे- प्रेमनारायण श्रीवास्तव
अटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा ले कार्यकर्ता- पवन मिश्र
अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत चलाये जा रहे अटल स्मृति संकलन अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण श्रीवास्तव जी के सिंधी मिल कालोनी देवरिया स्थित आवास पर पहुँचकर उनको अंगवस्त्र और अयोध्या विशेषांक पुस्तिका देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रेमनारायण श्रीवास्तव जी ने अटल जी के स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व महान था, 1974 में अटल जी का देवरिया दौरा था, जिस ट्रेन से अटल जी को देवरिया आना था उस ट्रेन का प्लेटफार्म अचानक चेंज हो गया, कार्यकर्ता एक नंबर प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे और अटल जी 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर उतरकर हाथ में अटैची लिए सीढ़ियों के रास्ते एक नंबर पर पहुँच गए।
उन्होंने कहा कि अटल जी सादगी के मिसाल थे।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है, अटल जी के व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओ को प्रेरणा लेना चाहिए।
इस अवसर पर अम्बिकेश पाण्डेय, अजय दुबे वत्स, सभासद अमित मिश्रा, विजय कुशवाहा, अरुण मिश्र, नित्यानंद पाण्डेय उपस्थित रहे।


