Blog

अभिनेता शेखर सुमन तथा अभिनेता राजेन्द्र कर्ण ने के – कार्ड के प्रमोशन हेतु शुभकामनाएं संदेश जारी की

अभिनेता शेखर सुमन तथा अभिनेता राजेन्द्र कर्ण ने के – कार्ड के प्रमोशन हेतु शुभकामनाएं संदेश जारी की
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – सिने अभिनेता शेखर सुमन तथा राजेन्द्र कर्ण ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा जारी के – कार्ड (कायस्थ कार्ड) की सफलता हेतु अपनी – अपनी फोटो और के – कार्ड लिंक के साथ शुभ कामनाएँ संदेश जारी किये हैं।


“इन्साफ अपने लहू से”, प्रोफेसर की पड़ोसन, “रणभूमि”, जान पहचान, “चोर मचाए शोर”, हार्टलेस, “हीरामंडी: द डायमंड बाजार”, मानव हत्या आदि चर्चित फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले चर्चित अभिनेता शेखर सुमन जी जो कायस्थ समाज से आते हैं, के – कार्ड की सफ़लता हेतु और 40 करोड़ कायस्थों को अभियान को जोड़ने के तहत जो कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, मिशन 2 करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय, कायस्थ अन्तर्राष्ट्रीय संघ सहित कायस्थों के 65 संस्थाओं द्वारा डॉ अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नेतृत्व में अभियान चलाई जा रही है में मैंने अपना के – कार्ड बना लिया है, अब आप भी अपना के – कार्ड बना लीजिये कायस्थों के नाम संदेश दिया है वहीं हिन्दी, मैथिली, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी, गुजराती फ़िल्मों में अपनी भूमिका निभाने वाले राजेन्द्र कर्ण जी ने अपनी फोटो के साथ के – कार्ड की लिंक को जारी की है ताकि पूरा कायस्थ समाज एक सूत्र में पिरोने का कार्य करे और अपनी एकता को दिखाकर समाज सशक्तीकरण की ओर आगे बढ़े।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button