Blog

आकांक्षी प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर अंतर्गत एनीमिया मुक्त पंचायत हेतु एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत खानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के उच्च विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच T3 एनीमिया टेस्ट कैंप का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर टीम के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

एनीमिया मुक्त पंचायत हेतु विद्यालयों में किया गया हीमोग्लोबिन जांच*

समस्तीपुर, खानपुर ।
आकांक्षी प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर अंतर्गत एनीमिया मुक्त पंचायत हेतु एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत खानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के उच्च विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच T3 एनीमिया टेस्ट कैंप का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर टीम के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
प्रखंड अंतर्गत नामित चिकित्सा पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम ब्लॉक फेलो कुंदन कुमार, पिरामल स्वास्थ्य जिला लीड आदित्य कुमार, प्रोग्राम लीडर केशव कुमार एवं गांधी फेलो के द्वारा अवलोकन किया गया।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित सभी पंचायत को एनीमिया मुक्त पंचायत बनाने हेतु सार्थक पहल किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच चिकित्सा दल के द्वारा किया गया एवं आयरन टैबलेट वितरण करते हुए सेवन हेतु परामर्श दिया गया। आज के एनीमिया जांच कैंप में कुल 393 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया जिसमें 24 गंभीर एनीमिया, 261 मध्यम एनीमिया एवं 48 अल्म एनीमिया पाया गया।
इसके साथ ही स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता हेतु सभी को परामर्श दिया गया। इस अवसर पर पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार ने कहा कि एनीमिया कई बीमारियों को जन्म देती है। खासकर किशोरी एवं महिलाएं इसकी चपेट में जाकर ज्यादा परेशान होते हैं। इससे बचाव के लिए सावधानी, पौष्टिक आहार एवं आयरन युक्त खान-पान आवश्यक है । एनीमिया के लक्षण एवं उसके बचाव के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला गया। शिविर में जॉंच के बाद आयरन की नीली गोली सहित अन्य दवाए छात्राओं को उपलब्ध कराए गए । इसके साथ ही बताया गया कि प्रत्येक तीन माह पर हीमोग्लोबिन के जांच कैंप आयोजन किया जाएगा एवं इसका विश्लेषण किया जाएगा। उक्त जांच शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी, पिरामल स्वास्थ्य जिला लीड आदित्य कुमार, प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम ब्लॉक फेलो कुंदन कुमार, पंचायत के मुखिया, पंचायत जनप्रतिनिधि, एएनएम साधना कुमारी, प्रणीता भारती, मीरा कुमारी, रीमा कुमारी एवं सभी एएनएम, गांधी फेलो तपस्विनी एवं सुप्रिया, सभी आशा फैसिलिटेटर, आशा दीदी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button