आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर देश की राजनीति

गुजरात-पंजाब उपचुनाव में ‘आप’ की जीत ने देश को दिखाया विकल्प: चंद्र भूषण
बिहार में भी बदलाव की बयार, भाजपा-जदयू सरकार से लोग ऊबे — आम आदमी पार्टी प्रवक्ता का बयान
अररिया।
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर देश की राजनीति में अपनी सक्रियता का एहसास कराया है। इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने कहा कि अब देश की निगाहें बिहार की ओर हैं, जहां बदलाव की बारी है।
सोमवार को जारी अपने बयान में चंद्र भूषण ने कहा कि पंजाब में काम की राजनीति पर जनता ने भरोसा जताया है, वहीं गुजरात में भाजपा से मोहभंग की स्थिति बन गई है और वहां के लोगों को ‘आप’ में नया राजनीतिक विकल्प नजर आ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात और पंजाब दोनों में कांग्रेस और भाजपा ने आप को रोकने के लिए मिलकर साजिश रची, मगर जनता ने दोनों को नकार दिया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को दोगुनी मार्जिन से जीत दिलाई।
बिहार की राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए श्री भूषण ने कहा कि “भाजपा-जदयू की सरकार से बिहार की जनता ऊब चुकी है। अब परिवर्तन की बयार बह रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में ‘झाड़ू’ चलेगा।”
उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मौका दें और दिल्ली व पंजाब की तरह काम की राजनीति को मजबूत करें।


