Blog

एबीवीपी बीहट के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया गया प्रतिभा खोज परीक्षा।

स्थापना दिवस पर होगा इकाई का पुनर्गठन।

एबीवीपी बीहट के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया गया प्रतिभा खोज परीक्षा।

स्थापना दिवस पर होगा इकाई का पुनर्गठन।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज

महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बिहट में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीहट नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कीर्तन सम्राट विन्देश्वरी सिंह प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नियंत्रक मनीष कुमार ने कहा कि अभाविप ‘लौहपुरुष’ के विचारों पर चलते हुए छात्र शक्ति को रचनात्मक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र शक्ति में बदलने का कार्य कर रही है।आज इस परीक्षा में 200 विद्यार्थी शामिल हुए।परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच उत्साह का माहौल था। परीक्षा केंद्रों पर 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता निरीक्षक के रूप में कार्य करते हुए शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन किये । 10वीं, 12वीं स्तरीय यह परीक्षा उनके बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने में सहयोग करेगा। मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के महीनों मेहनत व विश्वास के कारण ही इतने अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में प्रतिभागी हुए हैं। ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र पर चलने वाला सबसे बड़ा छात्र संगठन आज छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के लिए नित्य प्रति बढ़ रहा है। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम संयोजक हिमांशु कुमार ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का सदस्य बनना भी गर्व की बात है। छात्र भविष्य में संगठन से जुड़कर व्यक्तित्व एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं। क्योंकि विद्यार्थी परिषद का नारा छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है, सभी नौनिहालों के मन मस्तिष्क में स्थापित होना चाहिए। अमित ठाकुर ने कहा कि 6 जुलाई को बीहट नगर इकाई द्वारा भव्यतापूर्ण तरीके से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट के प्रांगण में युवा महोत्सव का आयोजन कर इस कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण करेंगे। प्रथम आने वाले छात्रों को 2500 नगद द्वितीय पुरस्कार 1500,तृतीय पुरस्कार 1100 दिया जाएगा।साथ ही प्रथम 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।मौके पर हिमांशु कुमार, अमित ठाकुर, मनीष कुमार,चंदन , कृष्णा,शुभम, तुलसी , रमन गोकुल,शुभम,गुलशन रोशन एवं अन्य कार्यकर्ता निरीक्षक के रूप में थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button