Blog

कायस्थ समाज के महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चलाएगी “हमारी धरोहर, हमारा गौरव अभियान”पंकज कर्ण ,युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सह मीडिया प्रभारी,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

कायस्थ समाज के महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चलाएगी “हमारी धरोहर, हमारा गौरव अभियान”पंकज कर्ण ,युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सह मीडिया प्रभारी,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा कायस्थ समाज के महापुरुषों के जीवन दर्शन, उनके विचारों और उनके देश के प्रति किए गए अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। यह पहल खासतौर पर हमारे युवा वर्ग को महापुरुषों के योगदान से अवगत कराने और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

इस उद्देश्य को साकार करने के लिए “हमारी धरोहर, हमारा गौरव अभियान” शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक युवा को एक कायस्थ महापुरुष के जीवनवृतांत और उनके योगदान पर गहन शोध कार्य करने का दायित्व सौंपा जाएगा। युवा अपने शोध कार्य में इस महापुरुष के जीवन के प्रत्येक पहलू को छूने का प्रयास करेंगे – उनके बचपन से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक, उनके विचारों, उनके कार्यों, उनके सिद्धांतों, उनके परिवार, जन्म स्थान, समाधी स्थल और उन ऐतिहासिक घटनाओं तक जो उनके जीवन से जुड़ी हुई हैं।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव ने बताया कायस्थ समाज के युवाओं को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे महापुरुषों के योगदान और विचारों को समाज में कैसे प्रोत्साहित करें, उनकी जयंती, पुण्यतिथि और विशेष अवसरों को किस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाए। इसके साथ ही, महापुरुषों से जुड़ी अनछुई कहानियों, संस्मरणों और उनकी यात्रा के रोचक किस्सों का संग्रहण कर उसे जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

“हमारी धरोहर, हमारा गौरव अभियान” का उद्देश्य सिर्फ शोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। जो युवा इस कार्य को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ करेंगे, उन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा, ताकि यह अभियान और भी उत्साही और प्रभावशाली हो सके।

कायस्थ समाज के महापुरुषों के योगदान को उजागर करना, उनके विचारों को प्रचलित करना और हमारे समाज में उनके आदर्शों को पुनः जागृत करना, एक ऐतिहासिक कार्य है। इस दिशा में कायस्थ युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हम अपने समाज की धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ आगामी पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने में सफल होंगे।

यह अभियान न केवल हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि यह हमारे समाज के युवा वर्ग को एक नई दिशा और उद्देश्य देने का भी एक कदम है।

“हमारी धरोहर, हमारा गौरव अभियान” के तहत हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे महापुरुषों का योगदान सदैव याद रखा जाए और उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहे।

पंकज कर्ण ने इस अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की है और कहा है कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि यह अभियान प्रभावी और उत्साही रूप से आगे बढ़ सके।

भवदीय
पंकज कर्ण
युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सह मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button