Blog

कुम्हार प्रजापति सवनमय समिति वैशाली की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

हाजीपुर, 30 मार्च 2025: बिहार कुम्हार प्रजापति सवनमय समिति, वैशाली जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हाजीपुर के जढुआ कुम्हरटोली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक पंडित ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की राजनीतिक भागीदारी पर गहन चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव एवं पूर्व प्रमुख तारकेश्वर प्रसाद प्रजापति ने विचार व्यक्त किए।
पूर्व अध्यक्ष गणेश पंडित ने कहा कि वैशाली की धरती लोकतंत्र की जननी है और यह संगठन जिले में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कमिटी के निर्णय सर्वमान्य होते हैं और संगठन को महापुरुषों पर गर्व है।
वोटर सूची में नाम जोड़ने पर जोर: जिला सचिव दिनेश पंडित ने कहा कि 16 प्रखंडों से 10-15-20 लोगों को वोटर लिस्ट में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कुल 160,240 से 320 लोगों की सूची तैयार होगी। उन्होंने कहा कि जिनका नाम जोड़ा जाएगा, उन्हें मतदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
शिक्षा और संगठन के विस्तार पर बल: संगठन मंत्री विश्वनाथ पंडित ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हर छह महीने में जिला स्तरीय बैठक होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पंचायतों से जानकारी लेकर मैट्रिक व इंटर में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों की सूची बनाई जाए, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जिला कमिटी को देने का निर्देश दिया।
अधिवक्ता शिवनाथ पंडित ने मतदाता सूची में हर पंचायत से कम से कम एक व्यक्ति का नाम जोड़ने पर जोर दिया। वहीं, चेहरकला अध्यक्ष राजेश पंडित ने कहा कि वे संगठन के हर निर्णय का सम्मान करेंगे। राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा: मीडिया प्रभारी उदय कुमार ने कहा कि समाज के लोग विभिन्न राजनीतिक दलों में हैं और उन्हें अपने प्रभाव का सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी समाज को टिकट देगी, संगठन उसका समर्थन करेगा।
राघोपुर के सुरेंद्र पंडित ने लोकतंत्र में बराबरी की भागीदारी पर बल दिया और आर्थिक मजबूती के बिना संगठन को प्रभावी बनाने में चुनौतियों की ओर इशारा किया। उन्होंने समय के अनुसार संगठन को अपडेट करने की जरूरत पर जोर दिया।
हाजीपुर के सुरेश पंडित ने समाज में शिक्षा और मार्गदर्शन की कमी पर चिंता जताई और सुझाव दिया कि पढ़े-लिखे लोग कमजोर विद्यार्थियों की मदद करें। गिरधारी पंडित ने कहा कि नए विचारों के साथ समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प: बैठक में 16 प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाने पर चर्चा की। बैठक में प्रमुख रूप से जिला सचिव दिनेश पंडित, कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश पंडित, संगठन सचिव विश्वनाथ पंडित, अधिवक्ता शिवनाथ पंडित, प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर पंडित, राजेश पंडित, उदय कुमार “पंडित”, विनोद पंडित, कपलेश्वर पंडित, शंकर पंडित,राजकुमार पंडित, नागेंद्र पंडित, संजय पंडित समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि संगठन के विस्तार हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जाएंगे, जिससे समाज की एकजुटता और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button