खैरापहाड़ी मे अवैध दवा दुकान सील,दोस्तियाँ मे अवैध दवा बरामद

खैरापहाड़ी मे अवैध दवा दुकान सील,दोस्तियाँ मे अवैध दवा बरामद
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह
जिला शिवहर: में अवैध दवा दुकान को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।शुक्रवार को पुरनहिया प्रखंड खैड़ापहाड़ी गांव अवैध रूप से संचालित एक दवा दुकान में छापेमारी की गयी।
एडीसी सच्चिदानंद विक्रांत के नेतृत्व ड्ग इंस्पेक्टर महेश कुमार, राहुल कुमार के टीम ने छापेमारी के दौरान दोस्तिया मे शमुम अहमद की दवा दुकान से 30 प्रकार की दवा को जब्त किया है।डीएम के निर्देश के पर की गयी ।
छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित खैड़ापहाड़ी मे गणपत साह की दवा दुकान को सील करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई किया जा रहा है। वहीं पास में ही संचालित एक अन्य अवैध दवा दुकान जो कि बंद मिला, जानकारी के अनुसार अवैध रूप से संचालित दवा दुकान के संबंध में बार-बार शिकायत मिल रही थी।
शिकायत मिलने के बाद एडीसी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें ड्ग इंस्पेक्टर राहुल कुमार एवं महेश कुमार तथा दंडाधिकारी को शामिल किया गया. टीम द्वारा गुरुवार को अवैध रूप से संचालित दवा दुकान में छापेमारी की गई।


