Blog

गीत गायन प्रतियोगिता में सुनील कुमार “खुराना” को उत्तर प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

गीत गायन प्रतियोगिता में सुनील कुमार “खुराना” को उत्तर प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

इंडिया 24 न्यूज एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश ने एक ऑनलाइन कविता,शायरी,गीत गायन प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश में जून माह 2025 में कराई। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के बहुत से कवियों और कवित्रियों ने भाग लिया था जिसमें पुरुष वर्ग में सुनील कुमार “खुराना” नकुड़ सहारनपुर ने उत्तर प्रदेश के सभी कवियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इण्डिया 24 न्यूज एक्सप्रेस के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय शायरी,कविता का ऑफलाइन सम्मान समारोह जिला शामली में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर जिला सहारनपुर के शिक्षक,कवि, साहित्यकार सुनील कुमार “खुराना” नकुड सहारनपुर को मिला।
कविता के माध्यम से आज के युवा कवियों की सोच देश के सभी लोगों में नए संचार को जन्म दे रही हैं। वर्तमान में कविता ही ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा संसार के सभी दिलों में राज किया जा सकता है। कविता हर किसी के दिल में बस जाती है और रूपांकित किया हमारे युवा कवियों ने जो आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में सफल होना एक नया आयाम प्रदर्शित करता है और ये देखकर खुशी भी होती हैं आज का युवा हमारी राष्ट्र भाषा को कितना अधिक प्रेम और सम्मान दे रहा है। कवि सुनील कुमार खुराना ने जिला शामली में आयोजित ऑफलाइन कवि सम्मेलन में में अपने देश भक्ति गीतों से शमां बांध दिया। कवि सुनील कुमार “खुराना” ने एक बहुत ही बेहतरीन पंक्तियां से सजाया हुआ एक गीत और कविता की बेहतरीन पंक्तियां सुना कर दर्शक को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। उनके राष्ट्रीय देश भक्ति गीतों ने सबको मोहित किया। सभी कार्यक्रम में आए हुए सभी साहित्यकारों ने भी अपने अपनी पंक्ति का काव्य पाठ किया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि शामली नगर के पूर्व चेयरमैन अध्यक्ष माननीय अरविंद संगल जी एवं विशिष्ट अतिथि आदरणीय सतीश कौशिक (समाजसेवी ) रहें। कवि सम्मेलन में मुम्बई से पधारे सम्पादक महोदय सुधीर मोरे कवि सम्मेलन की शान रहें। इंडिया 24 न्यूज एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के सम्पादक प्रवीण कटारिया जी विशेष सहयोग रहा हैं।
अध्यक्षता श्री देवेन्द्र पाल सिंह राणा ने की, कार्यक्रम का संचालन गजलकार श्री अरुण शर्मा ने वह कार्यक्रम को भव्य बनाने वाले आदरणीय प्रीतम सिंह प्रीतम का पूर्ण सहयोग मिला। कवि सम्मेलन में उपस्थित सभी आयोजकों कवियों ने सुनील कुमार “खुराना” की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए शुभकामनाएं दीं। सुनील कुमार की इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए आसपास के लोगों ने बहुत शुभकामनाएं दी जिनमें मुख्य रूप से नगीनी देवी, बेबी रानी, साक्षी उज्जवल,दिव्या ज्योति आर्य,खुशी ज्योति आर्य,नैंसी ज्योति आर्य,भानु प्रताप सिंह,हरिदत्त,सचिन कुमार,देवेंद्र कुमार,कुलदीप कुमार आदि।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button