Blog

घर में आग लगने से दो बच्चों की हुई मौत एक युवक हुआ घायल

चौथम खगड़िया/जिले के अंतर्गत आने वाले चौथम प्रखंड के बंगलिया टोला में आग लगने से जहां दो बच्चों की जलकर मौत हो गई तो वही बच्चों के बचने के क्रम में एक युवक भी घायल हो गया बताया जाता है कि कटनी बन्नी के समय में घर की महिलाओं गेहूं काटने के लिए घर से बाहर दिनभर रहती है और बच्चे घर में |घर में आग कैसे लगी अभी तक इसकी सही जानकारी प्राप्त नहीं हुई बताया जाता है कि जिस समय आग लगी उस समय घर में दो छोटे बच्चे सो रहे थे जिससे बचने के लिए एक युवक जिसका नाम संजय सिंह ने घर में प्रवेश कर अपने पुत्र को बचाने की प्रयास में वह भी आधा जल गया जिसका इलाज चल रहा है
खगड़िया चौथम अंचल एवं मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के पुरानी बंगलिया गाँव के वार्ड न०-7 में एक घर में लगे अचानक आग से जहाँ चार घर जलकर पुरी तरह से राख हो गया, वहीं दो बच्चे की जिन्दा जलने की खबर एवं एक व्यक्ति की झुलसने की खबर प्राप्त हो रहा है। घटना रविवार की दोहपर का बताया जा रहा है। जहाँ संजय सिंह के घर से उठे आग की लपटे ने जहाँ चार घरों को अपने चपेट में ले लिया तो वहीं घर में सो रहे दो बच्चे भी आग ने जलकर स्वाहा कर दिया। स्थानीय लोगों एवं बाद में पहुंचे दमकल के मदद से आग पर काबू पाया गया है।मृतक संजय सिंह का पांच वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार एवं तीन वर्षीय पुत्र सुरज कुमार बताया गया है। वहीं संजय सिंह को भी आग में झुलसने की खबर है, जिसका इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में की जा रही है। वहीं योगेन्द्र सिंह का पुत्र अजय कुमार सिंह का भी घर जलकर राख हो है।हलांकि आग का कारण पुर्ण स्पष्ट नहीं हो रहा है की आग लगी कैसी, मगर लोगों का कहना की दोपहर में खाना बनाने के कारण आग की चिनगारी निकलने के कारण झोपड़ीनुमा घर होने के कारण घर आग चपेट में आ गया ओर लोगों को निकलने का मौका नहीं दे पाया। हलांकि कुछ लोगों का कहना है की घर के लोग गेहूँ काटने बगल के खेत में गया था तब तक चुल्हा में पहले से मौजूद आग ने हवा चलने के कारण आग लपटों का स्वरूप ले लिया ओर तब तक लोग कुछ समझ पाता की घर में सो रहे बच्चे ने आग में धु धू जलकर मौत को गले लगा लिया। इधर घटना के बाद परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा गया। महिलाओं की रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं लाखों की संम्पति भी जलने की खबर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button