चैती मां दुर्गा पूजा को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा।
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के जूट मिल रोड मूसेपुर वार्ड 8 भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर के परिसर से गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभा यात्रा जिसमे 251 कुमारी कन्याओं ने भाग लेकर कलश के साथ मंदिर परिसर से निकली और बूढ़ी गंडक नदी के लंगोटिया घाट भागीरथपुर से जल लेकर मंदिर परिसर में पहुंची फिर पंडितो के मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापना हुई । बतादूं कि यहां चैत्र नवरात्रि को लेकर विगत 15 वर्षों से लगातार चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है और मंदिर परिसर में आकर्षक मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूजा आराधना की जाती है । कलश यात्रा में 251 कुमारी कन्याओं के अलावे रामबालक पासवान उप मेयर, चंद्रकांता न्यूज़ के संपादक राजकुमार राय,रामबली महतो पूर्व मुखिया, रघुनाथ राय, नागेंद्र राय, अमीरचंद्र राय, मंगल राय, जय नारायण महतो, भोला राय पैक्स अध्यक्ष, सुरेंद्र महतो, चंदेश्वर महतो, धन्ना सेठ आदि सैकड़ो गणमान्य लोग भाग लिया।



