Blog

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में बृहस्पतिवार दिनांक 16 जनवरी 2025 को राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में बृहस्पतिवार दिनांक 16 जनवरी 2025 को राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। आंतरिक संसाधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा न्यूनतम राजस्व संग्रहण करने वाले पांच कार्यालय जिसमें जिला खनन कार्यालय जिनकी उपलब्धि 38.49 प्रतिशत ,माप तौल कार्यालय जिनकी उपलब्धि 55.49 प्रतिशत , विद्युत कार्यालय दलसिंहसराय जिनकी उपलब्धि 58.80 , नगर निगम समस्तीपुर जिनकी उपलब्धि 59.67% तथा भू राजस्व संग्रहण जिनकी उपलब्धि 63.32% है को फटकार लगाते हुए यथाशीघ्र यथा शीघ्र निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। शेष कार्यालय को भी निर्धारित लक्ष्य को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। राजस्व की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अंचल स्तरीय भूमि विवाद की थाना पर होने वाली संयुक्त अनिवार्य बैठक तथा अनुमंडल स्तरीय एसडीओ एसडीपीओ की भूमि विभाग से संबंधित बैठक नियमित करने तथा इसका प्रतिवेदन भू संपदा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया । राजस्व कर्मचारी मोबाइल ऐप में अभियान बसेरा 2 सर्वेक्षण का प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में सबसे खराब प्रदर्शन सिंघिया का 23% ,शिवाजी नगर का 34% ।विभूतिपुर का 39%, तथा विथान का 40% रहने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए यथाशीघ्र प्रतिवेदन अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन म्यूटेशन तथा परिमार्जन प्लस अंतर्गत जमाबंदी के डिजिटाइजेशन से संबंधित निर्धारित लक्ष्य को समय अवधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया । राजस्व कर्मचारी मोबाइल ऐप में आधार सीडिंग के में खराब प्रदर्शन करने वाले सिंघिया, विथान एवं रोसड़ा क्रमशः 30%, 31% ,32% को फटकार लगाई गई ।इसी प्रकार ई- मापी की समीक्षा के क्रम में सर्वाधिक अप्रूवल पेंडिंग क्रमशः 10-10 समस्तीपुर सदर एवं पूसा में पाया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र अप्रूवल देने हेतु निदेशित किया गया। इसके साथ-साथ एलपीसी स्टेटस रिपोर्ट, अतिक्रमण वाद के निष्पादन तथा मुख्यमंत्री जनता दरबार के आवेदनों को भी यथाशीघ्र निष्पादित करने हेतु सभी सम्बंधित पदाधिकारीगण को निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी ,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button