Blog

जिला पदाधिकारी,ने पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे सिक्स लाईन एलाईमेंट के अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग को भेजा प्रस्ताव।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज। जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे सिक्स लाईन एलाईमेंट में बेगूसराय के लिए स्पर देने हेतु अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना को प्रस्ताव भेजा गया है ।
जिला पदाधिकारी द्वारा भेजे गये प्रस्ताव में बताया गया कि लगभग 245 किलोमीटर का पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है, जो पटना रिंग रोड से विभिन्न जिला यथा वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा होते हुए पूर्णिया तक जायेगा। पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे का रूट कुशेश्वर स्थान के पास से गुजरेगा, जो बेगूसराय जिला के सबसे निकट स्थान है। कुशेश्वर स्थान के आस-पास पूर्वी भाग में बखरी प्रखंड है, जिसकी दूरी जिला मुख्यालय से मात्र 50 किलोमीटर है। पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे के स्टाटिंग प्वांइट से लगभग 113 से 120 किलोमीटर के लगभग दूरी की फोर लेन स्पर बखरी होते हुए बेगूसराय के लिए देने की बात कहीं गई है।
बतातें चलें कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान 121 करोड़ की लागत से 7.50 किलोमीटर का बखरी बेगूसराय से बहादुरपुर खगड़िया बॉर्डर तक आरओबी सहित बाईपास निर्माण की घोषणा की गई है। साथ ही बेगूसराय सदर प्रखंड के कुशमहौत ग्राम पंचायत में लगभग एक हजार एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क की स्थापना प्रस्तावित है। पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे के साथ बेगूसराय के लिए उक्त स्पर का रूट बखरी से बहादुरपुर बॉर्डर एवं प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के पास से गुजरेगी।
पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे का बेगूसराय से क्नेक्टिवीटी होने से बेगूसराय से सहरसा , मधेपुरा एवं पूर्णिया आने-जाने में समय के साथ इंर्धन की बचत होगी, लोगों को आवागामन में भी काफी सुविधा होगी। बेगूसराय से सहरसा दो घण्टे से कम समय में पहुचा जा सकेगा।
इससे बेगूसराय जिला अंतर्गत एनएच 31पर अत्याधिक ट्रैफिक का दवाब भी घटेगा। उक्त एलाईमेंट में बेगूसराय के लिए स्पर बन जाने से बेगूसराय जिला के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में तेजी आयेगी। साथ ही चेरियाबरियारपुर, खोदावंदपुर, छौड़ाही, बखरी एवं गढ़पुरा प्रखंड के आम लोगों को भी काफी सुविधा होगी, तथा उनके विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। सदर प्रखंड के कुशमहौत में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के विकास, विस्तार एवं औद्योगिक उत्पाद हेतु ट्रांसपोटेशन में भी सुविधा मिलेगी।
बेगूसराय जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है, यहां पर प्रत्येक दिन हजारों भारी वाहनें गुजरती है। जिस कारण लगातार एनएच 31 पर जाम की समस्या बनी रहती है। औद्योगिक नगरी होने के बावजूद भी वर्तमान में बेगूसराय जिला से एक भी एक्सप्रेसवे नहीं गुजरती है, बेगूसराय जिला राजस्व की दृष्टिकोण से भी बिहार का महत्वपूर्ण जिला है। बेगूसराय जिले के समग्र विकास के लिए पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे में बेगूसराय जिला को स्पर दिये जाने से आसपास के जिलों में आवागमन करने में अत्याधिक सुविधा हो जायेगी जिससे बेगूसराय जिला प्रगति की दिशा में नए आयाम लिखेगा ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button