जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने रोसड़ा टू लेन पथ को फोर लेन करने हेतु अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग,को लिखा पत्र ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
जिला पदाधिकारी बेगूसराय, तुषार सिंगला के द्वारा बेगूसराय-रोसड़ा टू लेन पथ का चौड़ीकरण कर फोर लेन करने हेतु अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना को पत्र लिखा है।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये पत्र में बताया गया कि बेगूसराय से रोसड़ा जाने वाली एसएच 55 जिसकी दूरी लगभग 48 किलोमीटर है उसमें ट्रैफिक लोड अत्याधित है। ट्रैफिक लोड अधिक रहने से फोर लेन रोड निर्माण की आवश्कता है।
उपरोक्त सड़क बेगूसराय से भाया मंझौल, चेरियाबरियारपुर एवं खोदावंदपुर होते हुए रोसड़ा घाट तक जाती है। रोसड़ा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि जगह जाने का यह एक प्रमुख मार्ग है। वर्तमान समय में ट्रैफिक लोड अधिक होने के कारण आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होते रहती है तथा जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। बेगूसराय जिला हर दृष्टिकोण से अत्याधिक महत्त्वपूर्ण सहर है । बेगूसराय से रोसड़ा एसएच 55 के चौड़ीकरण कर फोर लेन के निर्माण होने से बेगूसराय से लोगों को रोसड़ा, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी आदि जिलों में आवागमन करने मे सुविधा होगी एवं समय के साथ-साथ ईंधन की भी बजत होगी। लोगों में रोजगार के अवसर बढ़ेगें, ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शहर में जाकर अपना रोजगार कर सकेंगे ।
उपरोक्त सड़क के चौड़ी करण होने से जिले के लगभग आधे दर्जन प्रखंडों को इसका सीधा फायदा होगा तथा इससे जिले के विकास को गति मिलेगी। बतातें चलें कि माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रगति यात्रा के दौरान भी लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बेगूसराय- रोसड़ा पथ के चौड़ी करण करने के संबंध में मांग उठायी गई थी, जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग बिहार पटना को इस संबंध मे पत्र लिखा गया है ।


