Blog

जिला शिवहर:निर्वाचन पदाधिकारी सह- जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश केआलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अवसर पर जिले में बड़े जोर शोर से एन्यूमरेशन प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है।

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण जोरों पर

जिला शिवहर:निर्वाचन पदाधिकारी सह- जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश केआलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अवसर पर जिले में बड़े जोर शोर से एन्यूमरेशन प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है।

 

नगर परिषद शिवहर में भी बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन पर उठाए जा रहे सवालों का चुनाव आयोग ने गंभीरता से लेते हुए पूरे बिहार में एक साथ पात्र नागरिक ही मतदाता सूची में पाए जगह ।इसलिए सघन सत्यापन जरूरी है के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

बीएलओ एवं वॉलिंटियरों के समावेशी से जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म बड़ी तेजी से वितरण किया जा रहा है और लोगों को बीएलओ के द्वारा समझाया जा रहा है कि फॉर्म कैसे भरें।

 

हालांकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में आयोग के गाइडलाइन का हो रहा है पालन। बीएलओ के अलावा लगाए गए हैं 2000 वालंटियर ,जो घर-घर जाकर बांट रहे हैं गणना प्रपत्र।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा तय दिशा निर्देश और समय सारणी के अनुसार चलेगी, इसका उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है ।कहा कि कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में नहीं रहे इसका ख्याल रखना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button