Blog

जेडीयू नेता मनोज लाल दास मनु की माता तारा देवी का आज निधन हो गया। सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर पटना के निक्सी अस्पताल पारस हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद नहीं बचाया जा सका।

पटना, 24 जनवरी को जेडीयू नेता मनोज लाल दास मनु की माता तारा देवी का आज निधन हो गया। सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर पटना के निक्सी अस्पताल पारस हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद नहीं बचाया जा सका। मधुबनी जिलान्तर्गत मधेपुर निवासी स्व आर के लाल दास जो बी एस एन एल के रिटायर्ड अधिकारी थे उनकी पत्नी थी तारा देवी। चिचड़ी राजनगर निवासी स्व राम चंद लाल दास की पुत्री थी। 78 वर्षीय तारा देवी अपने पिछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
तारा देवी के निधन पर न्याय मंच के संस्थापक पवन राठौर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज ने एक धर्म परायण और सामाजिक महिला को खो दिया। वे काफी पढ़ी-लिखी व मृदुभाषी महिला थीं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेती थीं। हमसब को उनका स्नेह-प्यार आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। हमसभी काफी मर्माहत हैं और ईश्वर से प्रार्थना है कि अपने चरणों मे पुण्यात्मा तारा देवी को स्थान दें । न्याय-मंच उनको सादर नमन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
उनके निधन पर मंच के सदस्यों में अधिवक्ता रविप्रकाश, विशाल राज, दुर्गेश दुबे, संजय सिंह, दीपक कुमार, केशव पांडेय, रूपेश कुमार, उत्तम कुमार, मनीष लालदास, राजीव कर्ण, मिथिलेश कर्ण, अमन अमित, आशीष, ध्रुव, दिव्यम, श्रीयम,प्रियम, आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
उधर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की महासचिव डॉ आरती सुमन चौधरी, मिशन टू करोड़ चित्रांश के अनिल कर्ण, राजेंद्र कर्ण, राजेश कंठ, डी के कर्ण, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के के बी लाल , बैधनाथ लाल दास, सुनील कुमार कर्ण समेत अनेकों लोगों ने गहरा दुःख जताया है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे।

मनोज लाल दास मनु
जदयू नेता
7004174289

पवन राठौर
संस्थापक,न्याय-मंच,बिहार
9631609251

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button