जॉब कार्ड और आवास योजना मैं नाम जुड़वाने के लिए विधायक को दिया आवेदन

जॉब कार्ड और आवास योजना मैं नाम जुड़वाने के लिए विधायक को दिया आवेदन
मानसी खगड़िया/ माँ भगवती युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने मानसी प्रखंड के अन्तर्गत पुर्वी ठाठा पंचायत मे प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सर्वे मे नाम जोडवाने वाले मजदूर का जाव कार्ड बनाने के लिए तीन दिवसीय केम्प पंचायत भवन, पुर्वी ठाठा के परिसर मे लगवाने हेतु एक लिखित आवेदन माननीय विधायक खगडिया श्री छत्रपति यादव को दिये ।आवेदन पत्र के आलोक मे माननीय विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी को केम्प लगवाकर मजदूर का जाव कार्ड बनबाने का निर्देश दिये ।ताकि मजदुर का जाव कार्ड बन सके ।वर्त्तमान मे मजदुर को जाव कार्ड बनबाने के लिए बराबर प्रखंड का चक्कर लगाना पड रहा है ।पंचायत मे केम्प लगने से मजदुर को प्रखंड का चक्कर नही लगाना पडेगा । सचिव ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि केम्प मे समिति का सदस्य हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहेगा ।प्रचार प्रसार भी समिति कराने के लिए तैयार है ।फार्म भरने मे एवं जमा करने मे भी मदद के लिए सदस्य तैयार रहेगा ।सारा कार्य पंचायत रोज़गार सेवक के देख रेख मे करवाने का आग्रह किया है । सचिव ललित मिश्रा ने बताया जिस तरह से मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत में कैंप लगाकर जॉब कार्ड और आवास योजना में नाम जुड़वाया गया है वैसे ही पूर्वी ठा ठा पंचायत भवन में भी कैंप लगाया जाए


