Blog

डायरेक्टर इन चीफ़ धर्मेंद्र कुमार को सिमरिया में किया गया भव्य स्वागत।

डायरेक्टर इन चीफ़ धर्मेंद्र कुमार को सिमरिया में किया गया भव्य स्वागत।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
भारतीय प्रशासनिक पदाधिकारी डायरेक्टर इन चीफ़ ऑफ़ बीएमएसआईसीएल स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना धर्मेन्द्र कुमार बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने से पहले बेगूसराय जिले के सीमा में प्रवेश करते ही समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संतोष कुमार झा के नेतृत्व में चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव कुमार,डा राधा कुमारी, बीएचएम संजय कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बूके भेंट कर सम्मानित किया तथा आगवानी कर मंझौल स्थित कार्यक्रम स्थल सहित कई प्रमुख कार्यक्रम स्थलों का दौरा कराया। मिली जानकारी अनुसार शनिवार को बीएमएसआईसीएल स्वास्थ्य विभाग आईएएस अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार चिकित्सा संबंधी जानकारी तथा अन्य प्रजेंटेशन को लेकर काफी सजग थे। वह अपने स्तर से अनुमंडल अस्पताल मंझौल के नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान चिकित्सक दलों, एम्बुलेंस कर्मियों की तैनाती देख काफी प्रभावित हुए। वहीं राजेंद्र सेतू सिमरिया धाम पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा, चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव कुमार,डा राधा कुमारी,बीएचएम संजय कुमार,बीसीएम रानी कुमारी, एएनएम गुड्डी कुमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनू कुमार, ईएमटी ललन कुमार , चालक संजीव कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे। बताते चलें कि डायरेक्टर इन चीफ़ धर्मेन्द्र कुमार मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा, बेगूसराय विधानसभा तथा चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button