डाॅ घनश्याम राय शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर योगदान देंगे।

डाॅ घनश्याम राय शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर योगदान देंगे।
शुक्रवार की देर शाम एलएनएमयू ने डाॅ राय को ‘रिलीभ’ किया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने शुक्रवार की शाम डॉ घनश्याम राय को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने के लिए ‘विरमित’ कर दिया। विदित हो कि डॉ राय को माननीय कुलाधिपति महोदय द्वारा मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुनेश्वर यादव के नेतृत्व में डॉ राय के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि डॉ राय विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में ‘एसोसिएट प्रोफेसर’ के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार, डाॅ विनय कुमार, डॉ रघुवीर कुमार रंजन, डॉ शशि भूषण कुमार यादव, डाॅ उमाकांत पासवान, डॉ जमशेद आलम, डॉ आलोक कुमार अमन, डॉ अरुण कुमार मंडल, शोध छात्र,
सिद्धार्थ राज, केशव चौधरी, दीपक झा, धर्मेंद्र, अनिमेष कुमार, मेघा, प्रियसी, शिपली, शालिनी, रंजन, सुजीत, नीतीश, रोहन, विकास आदि उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के आदेशानुसार डाॅ राय को 22 अप्रैल 2024 को यूआर कॉलेज, रोसड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर पदस्थापित किया गया था। डॉ राय ने शुक्रवार को अपराह्न ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। कुलपति ने उन्हें बधाई दी और शुक्रवार को ही देर शाम ‘लियन’ पर ‘रिलीभ’ करने का आदेश दिया। माननीय कुलपति ने कहा कि शनिवार को हीं मुंगेर विश्वविद्यालय में योगदान दीजिए। कुलसचिव डाॅ दिव्या रानी हंसदा ने अपने कक्ष में डाॅ राय को सम्मानित करते हुए विरमित पत्र दिया। विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण सीसीडीसी डाॅ गजेन्द्र कुमार, भूसंपदा पदाधिकारी डाॅ कामेश्वर पासवान, उप कुलसचिव प्रथम डाॅ उमाकांत पासवान आदि उपस्थित थे।


