Blog

डीएम तुषार सिंगला व विधायक कुंदन कुमार द्वारा वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेन्हरपुर व जगदर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीडीसी प्रवीण कुमार, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, डीईओ राजदेव राम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, बीस सूत्री सदस्य राकेश कुमार, ललन कुमार समेत जिला व प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

डीएम ने वीरपुर प्रखंड के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण।
आपकी आवाज़।

डीएम तुषार सिंगला व विधायक कुंदन कुमार द्वारा वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेन्हरपुर व जगदर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीडीसी प्रवीण कुमार, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, डीईओ राजदेव राम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, बीस सूत्री सदस्य राकेश कुमार, ललन कुमार समेत जिला व प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
डीएम ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उसके बाद वीरपुर बाजार से पीएचसी तक जाने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि सावन माह में कांवरिया वीरपुर बाजार होते हुये ही हरिगिरिधाम गढ़पुरा जाते हैं। वहीं मुखिया त्रिपुरारी कुमार, पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह ने वीरपुर बाजार की सड़क को दुरुस्त करवाने व नाला निर्माण करवाने की मांग डीएम से की।डीएम ने वीरपुर-खरमौली पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ का निरीक्षण किया। साथ ही बलान नदी का उड़ाही करने का निर्देश दिया। उसके बाद डीएम गेन्हरपुर पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड संख्या 4 रविदास मुहल्ला में सड़क की समस्या का निरीक्षण किया। साथ ही गेन्हरपुर पंचायत के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया और अविलंब निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव में बन रहे नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क चौडीकरण करने का निर्देश दिया। जगदर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेन्द्र का भी निरीक्षण किया गया साथ ही वीरपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत बरैपुरा बसहा स्थान, काली स्थान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का कार्य देर शाम तक जारी था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button