Blog

डॉ० दादी जानकी जी की पांचवीं पुण्यतिथि वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाई!

अमरदीप नारायण प्रसाद

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका (2007-2020) डॉ० दादी जानकी जी की पांचवीं पुण्यतिथि वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण भाई ने कहा- दादी जानकी जी अपने जीवन के अंतिम क्षण तक देश-विदेश में परमात्मा का संदेश पहुंचाने के लिए वायु पुत्र हनुमान की तरह उड़ती रहीं। उन्होंने इस लंबी उम्र तक पांचों महाद्वीपों में विश्व के कोने-कोने तक पहुंचकर परमात्मा का सत्य ज्ञान पहुंचाया। वे 104 वर्ष की आयु में भी अपने को कहती थीं- आई एम हंड्रेड फोर इयर्स यंग लेडी। यह भावना उनके मनोबल को दर्शाती है। उनके अंतर्मन में विश्व कल्याण की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह सदा अथक थीं। उन्होंने सारे विश्व में आध्यात्मिक ज्ञान की अलख जगाई, सत्य ज्ञान से रूबरू कराया। यह उनकी महानता को और दिव्य ज्ञान को दर्शाता है।

दादी जानकी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कृष्ण भाई एवं शक्ति बहन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने भी अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। ओम प्रकाश भाई ने भी दादी जी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चांदना, सतीश चांदना, राजकुमार भाई, मनोज भाई सहित सौ से अधिक भाई-बहन उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button