Blog

दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, सर्वहारा वर्ग की हितैषी पार्टी है लोजपा रामबिलास – अखिलेश सिंह

लोजपा रामविलास के दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सम्मेलन में जुटे सैकड़ो समाज के लोग- अखिलेश

आज दिनांक:-04:04:2025 को बक्सर लोजपा रामविलास के द्वारा बक्सर विधान सभा के दहिवर में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित किया गया ।
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद प्रजापति व संचालन जिला सचिव संग्राम पासवान ने किया ।
दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सम्मेलन में मुख्य अतिथी के तौर पर बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व डुमराँव विधान सभा प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम प्रारंभ से पहले जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह नें स्व रामविलास पासवान जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह नें कहा की लोजपा के संस्थापक श्रद्धेय पद्मभूषण स्व रामविलास पासवान जी व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी देश व प्रदेश के दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व सर्व समाज की लड़ाई लडते रहे है । स्व रामविलास पासवान जी ने दलितों की आवाज बुलंद हो इसके लिए पुरे देश में दलित सेना का गठन किया था । स्व रामविलास पासवान जी ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए मंडल कमीशन लागू करवाने का काम किया । अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए संकल्पित स्व रामविलास पासवान जी ने बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री बने उसका प्रस्ताव मुखरता के साथ उठाई थी । स्व रामविलास पासवान जी ने बाबा साहब डाक्टर भीम राव अंबेडकर जी का तैल चित्र लोकसभा मे लगवाई, उनके जन्मदिवस पर छुटी की घोषणा व भारत रत्न दिलवाने का कार्य किए।
दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समाज की आवाज व बिकास के लिए व स्व रामविलास पासवान जी के किए कार्यो को आज पुरे देश व प्रदेश में आदरणीय चिराग पासवान जी आगे बढा रहे है । सडक से सदन तक उनकी आवाज बन रहे है । आज देश के दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समाज के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभरे है चिराग पासवान जी ।
लोजपा रामविलास दलित, शोषित, पीड़ित की आवाज है ।
दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सम्मेलन में विशिष्ट अतिथी के तौर पर उपस्थित किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल चौबे,प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल बारी,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी,संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जंगबहादुर पासवान, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव सोमप्रकाश पासवान, जिला सचिव ध्रुप पासवान, जिला सचिव राजु पासवान, विजय नारायण तिवारी,सहायक मीडिया प्रभारी गोलु श्रीवास्तव, राकेश पासवान, लझमण शर्मा, घनश्याम पासवान, बिरबल पासवान, शिव जी पासवान, विनोद राम,मनोज राम,राजेश राम, शिव मोहर राम, सुरेन्द्र राम, वशिष्ठ पासवान, श्याम लाल पासवान, मुन्ना भगत,कन्हैया पासवान, रंगीला पासवान, रामधयान पासवान, अशोक पासवान, उपेन्द्र पासवान, फिरोज शाह,लियाकत अली, मंसूर अंसारी,महताब आलम, राकेश ततवा नंदु कुशवाहा, संतोष पासवान आदि शामिल हुए।
आपका – अखिलेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष लोजपा रामविलास बक्सर

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button