Blog

दहेज की आग में कब तक जलती रहेगी बेटी

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,जांच में जुटी पुलिस

दहेज की आग में कब तक जलती रहेगी बेटी

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,जांच में जुटी पुलिस

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

जिला शिवहर:नगर परिषद वार्ड नंबर 16 निवासी मुन्ना चौधरी की 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत पर शिवहर पुलिस छानबीन में जुट गई है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है

एसडीपीओ सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस हर मामलों पर छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलुओं पर नजर रखे हुआ है और जांच की जा रही है।

मृतका के भाई विक्रम ने बताया कि मंगलवार के रोज दोपहर 3:00 बजे किसी अन्य व्यक्ति के द्बारा सूचना दी गई कि मेरे बहन की मृत्यु हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटी तथा मृतिका को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।

जबकि मृतका के पिता हिरम्मा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 राजाडीह निवासी प्रमोद चौधरी की 21 वर्षीय है खुशी कुमारी है। मृतिका के 8 महीना की पुत्री विदिका है। मृतिका के भाई विक्रम के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज शिवहर थाने में किया गया है।

गौरतलब हो कि हिरम्मा थाना क्षेत्र के राजाडीह वार्ड नंबर 10 निवासी प्रमोद चौधरी की पुत्री खुशी कुमारी की शादी शिवहर नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 16 औराई पोखर के मुन्ना कुमार चौधरी से 26 जून 2023 को पूरे रीति रिवाज के साथ शहर के ही एक होटल से हुई थी।

परिजनों ने मोटरसाइकिल एवं दहेज का सामान ना देने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में लग गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button