Blog

दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर का “बेस्ट स्कूल” अवार्ड मिलने पर हर्ष

दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर का “बेस्ट स्कूल” अवार्ड मिलने पर हर्ष

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:-गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर को “बेस्ट स्कूल” का पुरस्कार प्रदान किया गया।अवार्ड मिलने के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर के निदेशक मसूद हसन ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। साथ ही, जिला कल्याण विभाग ने इस उपलब्धि को सराहते हुए हमें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया है।
यह गौरवपूर्ण क्षण पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मैं इस उपलब्धि के लिए अपने सभी शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि इन्हीं लोगों की मेहनत और लगन ने हमारे विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने ने कहा कि हमारे लिए यह पुरस्कार प्रेरणा का स्रोत है। हालांकि, हमें आत्मविश्लेषण करना होगा और यह देखना होगा कि हमारे अंदर कौन-सी कमियां हैं जिन्हें सुधारने की आवश्यकता है। यदि हम अपने विद्यार्थियों पर और अधिक मेहनत करें, उन्हें प्रेरित करें और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएं, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा विद्यालय देश और विदेश में अपनी पहचान बनाने में सफल होगा। श्री मसूद ने कहा कि हम सबका संकल्प है कि बच्चों की बेहतरी के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। एक मिशन की तरह मेहनत करते हुए हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देने के अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। यह पुरस्कार सिर्फ एक प्रमाणपत्र नहीं है, बल्कि हमारी टीम के प्रयासों की मान्यता और हमें और बेहतर करने के लिए मिला “विटामिन” है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं आप सभी से यह अपील करता हूं कि हम सभी एकजुट होकर और भी अधिक मेहनत करें ताकि हमारे सपनों को साकार किया जा सके। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमारे विद्यालय को यह सम्मान दिलाने में अपना योगदान दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button