Blog

दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा सहायक उपकरण

दुमका/ संतोष सिन्हा/एडीआइपी योजना के तहत एलिम्को भुवनेश्वर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से दुमका जिले में प्रखंडवार शिविर का आयोजन किया जा जा रहा है. सोमवार को इसकी शुरूआत दुमका सदर प्रखंड से की गयी. सदर प्रखंड परिसर में आयोजित इस कैम्प में नि:शुल्क सहायक उपकरण पाने के लिए दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ उमड़ी थी. खुद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी, सदर अंचल के अंचल पदाधिकारी अमर कुमार व समाज कल्याण विभाग के सुधाकर केशरी आदि मौजूद रहे. मौके पर एलिम्को के एक्सपर्ट ने बुजुर्ग व दिव्यांगजन के लिए सहायक उपकरण की आवश्यकता का आकलन किया. माप प्राप्त की, ताकि अगले शिविर में उन्हें उनके लिए तैयार सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा. जरूरतमंदों को सहायक उपकरण के तौर पर ब्लाइंड स्टीक, वैसाखी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल आदि उपलब्ध कराये जायेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button