Blog

नई दिल्ली – रविवार को आयोजित हुई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ज़ूम मीटिंग अत्यंत सफल रही। इस अवसर पर महासभा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सहभागी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव जी द्वारा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ज़ूम मीटिंग में के – कार्ड अभियान की गूंज रही

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप जी श्रीवास्तव के एक वर्षीय सफल कार्यकाल की सदस्यों द्वारा प्रशंसा की गई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – रविवार को आयोजित हुई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ज़ूम मीटिंग अत्यंत सफल रही। इस अवसर पर महासभा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सहभागी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव जी द्वारा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव जी के अध्यक्षीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं मीटिंग में शामिल सभी के द्वारा दी गई और उनके कुशल नेतृत्व में समाज की प्रगति और एकता के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे ऐसी भाव प्रकट की गई। आज देशभर में समाज की अनेक शाखाएँ डॉ. श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में संगठित रूप से कार्य कर रही हैं।

आज की बैठक में विशेष रूप से “के-कार्ड अभियान” को लेकर जो संकल्प और योजनाएं सामने आईं, वे अत्यंत प्रशंसनीय हैं। इस अभियान को और अधिक गति देने हेतु नवीन योजना के अंतर्गत नवीन नियुक्तियों का भी निर्णय लिया गया।
“के-कार्ड अभियान”
समाज की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध हो रही है। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु सक्रिय योगदान दें ऐसी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा आह्वान की गई ।
इस मीटिंग में कमोबेश इस संस्था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन द्वारा उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति हेतु विषयों पर प्रकाश डाला जिसमें देश – विदेश के कई महानुभावों में फ्रांस से नितिन श्रीवास्तव, अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक, डॉ. राजीव कांत फ़िनलैंड,अनिल कर्ण जी नेपाल से अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक, संरक्षक धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिन्हा जी, वरिष्ठ महासचिव संगठन के. के. श्रीवास्तव जी, संगठन महासचिव बॉबी सक्सेना जी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, वेद आशीष श्रीवास्तव जी, कार्यकारी अध्यक्ष गुजरात संजय श्रीवास्तव जी, डॉ राजीव कंठ जी, के – कार्ड अभियान प्रमुख राजीव सिन्हा जी, वाराणसी जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया सेल दिनेश सक्सेना जी, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप नारायण सिन्हा जी, उत्तर प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव जी, टेक्निकल सेल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जी, महिला प्रकोष्ठ से एडवोकेट सुनीता श्रीवास्तव जी, डॉ आरती सुमन चौधरी जी, अर्चना सक्सेना जी, डॉ पवन सक्सेना जी पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट अनूप निगम, अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजा श्रीवास्तव जी, गाजियाबाद जिला संयोजक विकास सक्सेना आदि ने संगठन के प्रति आस्था वयक्त कर अपनी – अपनी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और के – कार्ड अभियान को सफल करने हेतु जोर – शोर से लगने का वचन दिया और यहाँ पर यह विदित हो कि अभी तक 7500 से अधिक के – कार्ड बन चुके हैं जो कि देश की सीमा को पार कर विदेशों से भी बने हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिन्हा ने अपने उद्बोधन में किसी भी अभियान की सफ़लता के लिए संगठन की शक्ति को मजबूत करने पर बल दिया। और नीति निर्धारण और कार्यान्वयन समिति की मांग जोर – शोर से सभी की उपस्थिति में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव जी के सामने उठाई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button