Blog

पटना में 28 जनवरी को बिहार के मुखिया सरपंच पंच प्रतिनिधि दिखाएंगे अपना दमखम

पटना में 28 जनवरी को बिहार के मुखिया सरपंच पंच प्रतिनिधि दिखाएंगे अपना दमखम

खगड़िया /28 जनवरी को पटना में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों का होगा महाजुटान – मिथिलेश राय

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के भविष्य हेतु आंदोलन होगा मील का पत्थर साबित – अनील सिंह

सभी प्रतिनिधियों को एमएलए एमपी मंत्री के तरह चौथाई हिस्सा पेंशन चालू किया जाय, अन्यथा आर पार की लड़ाई होगा तेज – किरण देव यादव

खगड़िया । मुखिया संघ का जिला स्तरीय परिचर्चा कार्यशाला का आयोजन मंजू वाटिका में जिलाध्यक्ष अनील सिंह के अध्यक्षता में तथा कृष्णानंद यादव के सफल मंच संचालन में किया गया।
कार्यक्रम में आगत अतिथियों को अंगवस्त्र पुष्पमाला डायरी कलम से सम्मानित किया गया। तथा मुखिया सरपंच सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि एकता जिंदाबाद की जयघोष नारों के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
विषय प्रवेश मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह करते हुए कहा कि मुखिया के अधिकार का सरकार व प्रशासन कटौती कर रही है। वाजिब मांगे पूरी नहीं की जा रही है सत्ता का विकेंद्रीकरण करने के बजाए केंद्रीकृत किया जा रहा है। गांधीजी के सपना पर कुठाराघात किया जा रहा है। गांव की सरकार को समाप्त करने की साजिश की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद एहसान , पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 28 जनवरी 2025 को पटना में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का संयुक्त महारैली का आयोजन किया गया है। उक्त आंदोलन में जिले के स्थानीय निकाय के सभी प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रण के साथ अपील कर रहे हैं।
मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय ने कहा कि मुखिया के 29 सूत्री मांगो को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
मुखिया संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद एहसान ने कहा कि अपने अधिकार के सवाल को लेकर संगठित होकर संघर्ष करने की जरुरत है।
पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार सहित एम एल सी चुनाव का वोटर बनाने एवं 2001 से पेंशन चालू करने की मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया गया है, जिले से 5000 जनप्रतिनिधि 28 जनवरी को पटना कूच करेंगे । श्री यादव ने वार्ड सदस्य, समिति सदस्य, प्रमुख, जिला पार्षद संघ से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।
मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन अफसर शाही के गलत नीति के कारण अधिकतर कटौती के खिलाफ गांधीगिरी तरीके से आंदोलन तेज करना होगा।
मुखिया नंदकेश मुन्ना प्रताप, अमरजीत सिंह, भोली सिंह,
सरपंच संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, दिलीप केशरी, शंकर सदा, राकेश यादव, सिंधु प्रसाद, रणवीर यादव, आशुतोष कुमार, अनुराधा देवी कवि नंदन तिवारी ने समस्याओं को रेखांकित कर आंदोलन तेज करने पर बल दिया तथा सरकार व प्रशासन अफसरशाही के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
इधर, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि मिथिलेश राय एवं अमोद कुमार निराला के नेतृत्व में संगठन को मजबूत एवं आंदोलन को तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुखिया शिव यादव प्रिंस कुमार मणिलाल सिंह मिथिलेश कुमार मृत्युंजय सिंह राजेश सिंह राजीव सिंह विरल सदा जय जय राम पासवान सुजीत कुमार राजेश भारती कृष्ण कुमार ठाकुर लोहा सिंह मनोज कुमार वीरेंद्र साहनी हेमंत कुमार अनिल कुमार सुचिता देवी अनिल शर्मा रामनारायण ललन कुमार मोहम्मद इस्लाम पूजा कुमारी आलोक कुमार अशोक कुमार सुजीत कुमार हिरल शर्मा वीरेंद्र सिंह विश्वनाथ रजक ऋतुराज अजय विजय दयानंद रजक आदि मुखिया सरपंच उप मुखिया ने एकजूटता का इजहार कर अपने हक हकूक अधिकार को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button