पांच सूत्री मांगों को लेकर कुम्हार प्रजापति ने किया आंदोलन जिला मुख्यालय हाजीपुर के गांधी चौक पर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के वैशाली जिला इकाई ने प्रजापति समाज को एससी एसटी में शामिल करने

जिला मुख्यालय हाजीपुर के गांधी चौक पर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के वैशाली जिला इकाई ने प्रजापति समाज को एससी एसटी में शामिल करने, प्रजापति को जनसंख्या के अनुपात में राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने, माटीकला बोर्ड का गठन करने, अतिपिछड़ा न्याय उत्पीड़न कानून बनाने एवं संविधान निर्मात्री सभा के सचिव रहे स्वतंत्रता सेनानी पदम श्री देशभक्त रत्नप्पा कुम्हार की प्रतिमा संग्रहालय पटना में स्थापित करने को लेकर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार एवं संचालन जिला सचिव दिनेश पंडित ने किया।
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को अपना मांग पत्र दिया है। सरकार को दिये गए मुख्य मांगों में प्रजापति समाज को एससी एसटी में शामिल करने, प्रजापति को जनसंख्या के अनुपात में राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने, माटीकला बोर्ड का गठन करने, अतिपिछड़ा न्याय उत्पीड़न कानून बनाने एवं संविधान निर्मात्री सभा के सचिव रहे स्वतंत्रता सेनानी पदम श्री देशभक्त रत्नप्पा कुम्हार की प्रतिमा संग्रहालय पटना में स्थापित करना शामिल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अशोक पंडित,जिला सचिव दिनेश पंडित,पूर्व प्रमुख तारकेश्वर पंडित,अधिवक्ता शिवनाथ पंडित,मुखिया चंद्रशेखर पंडित,एवं वीरेंद्र पंडित शामिल थे|
धरना सभा को तारकेश्वर प्रसाद प्रजापति, शिवशंकर पंडित, रंजीत पंडित, उदय कुमार, विश्वनाथ पंडित, सतेंद्र पंडित, शिवजी पंडित, बटोरन पंडित, चंद्रशेखर पंडित, सोनेलाल पंडित, राजेश पंडित, बैद्यनाथ पंडित,शंकर पंडित, रामनारायण पंडित, शंभू पंडित, गणेश पंडित, वीरेंद्र पंडित, गोविंद पंडित आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर राजकुमार पंडित,रंजन कुमार,राकेश कुमार,सुधीर पंडित आदि उपस्थित रहे


