पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी को धरदबोचा

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी को धरदबोचा
सुरेश कुमार राय
समस्तीपुर आपकी आवाज/ जिले के पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर जिले की पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को धरदबोचा है , बताया जा रहा है कि पकराये गए अपराधी सरायरंजन थाना क्षेत्र के खेतापुर धर्मपुर के विरेंद्र सदा उर्फ विरेन सदा है इसके पास से लोडेड देशी पिस्तौल पांच जिंदा गोली एक खाली मैगजीन सहित एक रेडमी कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया है विरेंद्र सदा पर जिले भर के थानों में एक दर्जन से ज्यादा कांडो में केस दर्ज है समस्तीपुर के आसपास के जिलो के थाने में चोरी, लूट, डकैती जैसे कई कांडों में केस दर्ज है । यह अपने साथी को एकत्रित करने के लिए दो रोज से योजना बना रहा था ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था, जिसकी गुप्त सूचना समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को मिली पुलिस अधीक्षक द्वारा एक एसटीएफ टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी को धरदबोचा गया । यह जानकारी समस्तीपुर सदर एस डी पी ओ संजय कुमार पांडेय प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दिया गया


