पूर्वजों के खतीयानी जमीन पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप

पूर्वजों के खतीयानी जमीन पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप
खगड़िया बेलदौर/ घटना खगड़िया जिले के अंतर्गत आने वाले बेलदौर प्रखंड दिघोन की है जहां भू माफिया के द्वारा अवैध रूप से जमीन को कब्जा कर भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है
बेलदौर दिघोन के रहने वाले वकील शाह पे- अबुल बशर शाह ने बताया मेरे पूर्वज के नाम से खातीयनी जमीन पर गांव के भू माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर घर निर्माण का काम कर रहा है और कई जगह निर्माण भी कर चुका है और निर्माण कर लोगों को मेरा ही जमीन अपना कह कर बेच दिया है वकील शाह ने बताया कि हमारे पूर्वजों का जमीन खाता 72 खेसरा 273 रकबा दो बीघा चार दूर है जिसे वर्तमान समय में भूमिया(1)मोहम्मद वकील (2) मोहम्मद मास्टर धनो उद्दीन पे-मरहूम मुस्लिम(2) मो रिजवान मुंशी कलाकार पे- मोहम्मद सुलेमान मेरे जमीन पर बाय जबरदस्ती अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना रहा है जिसकी शिकायत हमने बेलदौर थाना और बेलदौर अंचला अधिकारी को लिखित रूप से आवेदन दिया जांच के क्रम में उन लोगों के पास ना तो जमीन का कोई रसीद ना तो जमीन का कोई कवाला जांच क्रम में प्रस्तुत नहीं कर पाया जिसके आधार पर बेलदौर थाना द्वारा उसे काम को रोक दिया गया और जमीन का सारे कागजात दिखाने को कहा गया जो अभी तक भूमिया के द्वारा ओरिजिनल कागज या फिर जमीन का कोई पुख्ता सबूत नहीं दिखा सका वकील शाह वकील शाह ने बताया कि हमारे पूर्वजों के जो खातीयनी जमीनहै उसे जमीन को बेचने का अधिकार हमारे पूर्वजों ने हमें दिया है जिसका लिखित सबूत मेरे पास में है फिर भी भू माफिया के द्वारा हमारे जमीन को बाय जबरदस्ती कब्जा कर बैठा है वकील शाह ने बताया प्रशासन ने आकर काम तो रुकवा दिया लेकिन हम लोग यहां पर नहीं रहते दूसरे प्रदेश में रहते कमाते खाते हैं वकील शाह ने बताया हमारे पूर्वजों ने जिसको सुदभरना पर जमीन जोत के लिए दिया था आज वही हमारे जमीन पर अवैध रूप से कबजा कर घर बना रहा है


