पूर्व मुखिया के पिता नाथों निषाद के लापता होने से लोगों में तरह तरह की हो रही है चर्चाएं ।

पूर्व मुखिया के पिता नाथों निषाद के लापता होने से लोगों में तरह तरह की हो रही है चर्चाएं ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
चकिया थाना अंतर्गत सिमरिया घाट बिंद टोली वार्ड 12 के पूर्व मुखिया रणजीत कुमार के करीब 65 वर्षीय पिता नाथों निषाद विगत 16/6/2025 सोमवार की शाम से लापता हो गए हैं ,परिजनों के द्वारा सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन किया गया लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है । इस घटना से सिमरिया घाट के लोगों में दहशत फैल गई है ।परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमें हुए हैं,वहीं रणजीत कुमार पूर्व मुखिया ने चकिया पुलिस एवं जिला प्रशासन से पिता नाथों निषाद को सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है! उनके आने के इंतजार में परिजनों की आंखें पथरा गई हैं! इस घटना को लेकर गांव के लोग काफी मर्माहत हैं! वही रणजीत कुमार पूर्व मुखिया ने बताया कि पिता जी के लापता होने से हम सपरिवार काफी डरे सहमे हैं घर में किसी भी प्रकार की कोई पारिवारिक कलह या झंझट नहीं है ,वही ,चकिया थाना प्रभारी ने बताया कि सिमरिया घाट बिंद टोली से किसी व्यक्ति का लापता होने से संबंधित कोई आवेदन मेरे पास नहीं आया है।।इस घटना को लेकर सिमरिया बिंद टोली में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।


