पूसा मे संविधान गौरव अभियान सह अभिनंदन समारोह आयोजित।

पूसा मे संविधान गौरव अभियान सह अभिनंदन समारोह आयोजित।
सुरेश कुमार राय
समस्तीपुर आपकी आवाज /जिले केपूसा भाजपा पूसा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रंजीत शर्मा के अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान सह अभिनंदन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सह दिघरा पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार मुन्ना ने किया।जिसमें समस्तीपुर के दोनों संगठनात्मक जिला उत्तरी एवं दक्षिणी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नीलम सहनी एवं शशिधर झा का अंग वस्त्र एवं फूलमाला पाग से सम्मानित किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत चितरंजन राय के द्वारा किया गया। उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा संगठन को मजबूत कर जिले को 10 विधानसभा में परचम लहराने की बात कही एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की बात कही गई। वही दक्षिणी के जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा संविधान कि अवधारणा के साथ कांग्रेस द्वारा बार-बार छेड़छाड़ करने की बात कही, उन्होंने नेहरू जी के कार्य कल से राजीव गांधी के कार्यकाल तक कांग्रेस द्वारा संविधान के साथ तोड़फोड़ की बात को कहा इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर , बिहार विधान परिषद सदस्य तरुण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह, पूसा प्रखंड प्रमुख श्रीमती रविता तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्रुव पाठक, रंजन ठाकुर भाजपा नेता हरिश्चंद्र ठाकुर, संजय सिंह, विजय शर्मा, ओम प्रकाश कुशवाहा, विजय शंकर ठाकुर ,ने अपने उदगार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अतुल राज, अभय कुमार गुड्डू ,जयप्रकाश शर्मा, कौशल किशोर मिश्रा, रेखा कुमारी ,पप्पू पंडित ,आशीष कुमार रिकी आदि की उपस्थिति रही।


