Blog

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का पुरनहिया मंडल में हुआ सफल आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का पुरनहिया मंडल में हुआ सफल आयोजन

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

जिला शिवहर:भारतीय जनता पार्टी पुरनहिया मंडल के बूथ संख्या 06 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष पुरनहिया श्री सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, पूर्व जिला मंत्री, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक संदेश को सुना और उस पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता, अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति तथा युवाओं की भूमिका जैसे अहम विषयों पर प्रकाश डाला।

मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा, “‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह भारत के कोने-कोने में जन-जन से संवाद का सेतु है। हम सभी कार्यकर्ताओं को इससे प्रेरणा मिलती है और राष्ट्र सेवा की भावना को बल मिलता है।”

कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने हेतु संकल्प लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button