Blog

प्रयागराज एवं दिल्ली में मची भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं के प्रति किया शोक व्यक्त, की मुआवजा व सुरक्षा की मांग

प्रयागराज एवं दिल्ली में मची भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं के प्रति किया शोक व्यक्त, की मुआवजा व सुरक्षा की मांग

22 फरवरी को प्रयागराज में सर्वधर्म समभाव संगोष्ठी कार्यक्रम में खगरिया से लेंगे स्वयंसेवी कार्यकर्ता भाग – किरण देव यादव

खगड़िया/अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने दिल्ली एवं प्रयागराज में मची भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं के प्रति शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के रात्रि में मची भगदड़ में फंसे त्राहिमाम हिन्दू श्रद्धालुओं को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कोतवाली चौक के निकट मकतब, मस्जिद, इमामबाड़ा, अल्पसंख्यक विद्यालय, इंटर स्कूल कॉलेज, क्लब, फाउंडेशन भवन तथा अपने घर में सम्मान पूर्वक आश्रय शरण देने का महानतम कार्य किया गया। जिनसे जो बना श्रद्धापूर्वक खाना पानी बिस्कुट चाय दवा चादर कंबल बिछावन से सप्रेमपूर्वक स्वागत किया। घायलों का यथासंभव इलाज कराया। जिस मुस्लिम समुदाय को योगी मोदी सरकार द्वारा महाकुंभ मेला में जाने से, दुकान लगाने से मना किया गया था।
बुद्धिजीवी नागरिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि नफरत करने वाले को सीने में प्यार भर दूं,,,
नफरत की लाठी तोड़ो, लालच की खंजर फेंकों ,युद्ध के पीछे मत दौड़ो, मेरे देश प्रेमियों, आपस में प्रेम करो, देश प्रेमियों, ना हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा, इंसान का औलाद है इंसान बनेगा,,, गानों से आज सीख लेने की जरूरत है। कहा कि आज जहां देश में नफरत उन्माद, हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद, भेदभाव, विषमता, जातिवाद, धर्मवाद व्याप्त है, वहीं नेकदिल इंसानियत नैतिकता का संदेश, देश की एकता अखंडता संप्रभुता, भारतीय सभ्यता संस्कृति का परिचायक साबित हुआ, तथा इंद्रधनुषी तहजीब का मिसाल पेश किया।
श्री यादव ने कहा कि सर्वधर्म संभाव, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय, वसुधैव कुटुम्बकम् , अप्प दीपो भव, अहिंसा परमो धर्मो, आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सौहार्द जैसे महापुरुषों के अमरवाणी शांति सेवा करुणा दया प्रेम त्याग बलिदान को आत्मसात कर भारतीय सभ्यता संस्कृति गंगा यमुना इंद्रधनुषी तहजीब का मिसाल पेश किया गया।
श्री यादव ने मुस्लिम समुदाय के उन तमाम गौहर काजमी, रजा अब्बास जैदी, किताब अली, कासान सिद्दीकी, सैय्यद अस्करी,हसनी हुसैनी, वजीर खान, तारीक खान, निजामुद्दीन, हाजी औवेसी हसन, फूरकान हसन, मिर्जा अजादार हुसैन आदि को नेक पुनित उत्कृष्ट कार्य करने हेतु हार्दिक साधुवाद धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
स्वयंसेवी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को प्रयागराज में अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के बैनर तले समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति कुमार मिश्रा के आह्वान पर आहूत सर्वधर्म समभाव संगोष्ठी कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के सभी उपरोक्त महानायकों को सम्मानित किया जाएगा तथा भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं के प्रति कैंडल जलाकर, 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा उनके आत्मा के शांति के लिए प्रकृति से प्रार्थना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खगड़िया से 10 प्रतिनिधि किरण देव यादव, वर्षा रानी, राजो देवी, रुक्मणी साहा, मंजू वर्मा, उषा किरण, नीलम देवी, शांति देवी, रंजू देवी, अपर्णा झा, ममता देवी, अमृता कुमारी, मधुबाला, प्रीति झा आदि प्रयागराज में आहूत सर्वधर्म समभाव संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button