प्रीति ने 454 अंक लाकर बढ़ाया हसौली कोठी, पतैली का मान, शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर किया सम्मानित।
अमरदीप नारायण प्रसाद
उजियारपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश प्रसाद चौधरी प्रीति के दादा भी मौके पर मौजूद।
उजियारपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौली कोठी पतैली की छात्रा प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2025 में 454 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित कर अपने गांव पतैली का नाम रौशन किया है।
विदित हो कि उक्त छात्रा को विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की ओर से आर्शीवाद दिया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।
इस मौके पर छात्रा के दादा जी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी दिनेश प्रसाद चौधरी ने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया । मौके पर प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, वरीय शिक्षक सिद्धार्थ शंकर, राम स्वार्थ सिंह ,राकेश रंजन, अजीत कुमार , धनेश्वर राय , मणि भूषण कुमार, प्रियदर्शी अशोक,अशोक रजक, धनश्याम कुमार ,अरुण राम ,अनिल कुमार , डॉ नीरज कुमार ,पवन कुमार ,त्रिनेत्र कुमार ,सफदर रजा सहित दर्जनों शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य के मंगल कामना करते हुए बधाई दिया।



