Blog

फाउंडिंग फादर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 56वीं पुण्यतिथि विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाई गई।

फाउंडिंग फादर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 56वीं पुण्यतिथि विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाई गई।

अमरदीप नारायण प्रसाद

दलसिंहसराय: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वीआईपी कॉलोनी स्थित सेवाकेंद्र में इसके फाउंडिंग फादर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 56वीं पुण्यतिथि विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिका बहन ने कहा कि शान्ति कोई भौतिक चीज नहीं इसलिए भौतिक वस्तुओं, व्यक्ति या स्थान के द्वारा इसे स्थायी तौर पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। स्वयं परमपिता परमात्मा शिव ने अपने साकार माध्यम ब्रह्मा बाबा के द्वारा बताया कि पवित्रता ही सुख-शान्ति की जननी है। मन-वचन-कर्म से पवित्र होना ही सुख-शान्तिमय जीवन की गारंटी प्राप्त करना है। सुप्रीम प्यूरीफायर परमात्मा से संबंध जोड़कर ही आत्मा पवित्र अथवा शुद्ध हो सकती है। इससे स्वयं का जीवन शांतिपूर्ण होता है और हम विश्व शांति की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे पाते हैं। पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन विश्व शान्ति की स्थापना के निमित्त न्यौछावर कर दिया।

सभी ने ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की और संकल्प लिया कि प्रतिदिन मन की शांति के लिए हम कुछ समय मेडिटेशन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद भाई, विजय भाई, विनोद ठाकुर भाई, मनोहर भाई, जयजयराम भाई आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button