बखरी में नए एसीजेएम मनोज कुमार सिंह का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत।
बखरी आपकी आवाज।
बखरी न्यायालय में नए एसीजेएम (अपर सत्र न्यायाधीश) मनोज कुमार सिंह का स्वागत अधिवक्ताओं ने शनिवार के दिन हर्षोल्लास के साथ किया। श्री सिंह 2018 बैच के न्यायिक अधिकारी हैं। अधिवक्ताओं ने श्री सिंह का फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रमोद कुमार, गौरव कुमार, उमेश प्रसाद, संजीव कुमार, शिशिर कुमार, कृष्णा पासवान, चंदन कुमार, पेशकार नितीश भारद्वाज, वीरेश कुमार सिंहा, सिस्टम सहायक संदीप कुमार, दिपांशु कुमार,लिपिक मुन्ना मिश्रा, दिलीप राम सहित अन्य न्यायालयकर्मी भी उपस्थित थे।नए एसीजेएम श्री सिंह ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे न्यायालय में अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे न्यायालय की कार्यशैली को सुचारु रूप से चलाने के लिए अधिवक्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और जनता को जल्द और उचित न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।



