बदरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सड़क नाली सीवर एवं अस्पताल का काम सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार ही कर सकती है। इस क्षेत्र में जो भी विकास हुआ
*बदरपुर विधानसभा का विकास चौधरी रामसिंह नेताजी ही कर सकते – संजय सिंह
बदरपुर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी रामसिंह नेताजी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बदरपुर का विकास चौधरी राम सिंह नेताजी ही कर सकते हैं क्योंकि इन्होंने पहले भी इस क्षेत्र में विकास किया है और जनता का विश्वास एवं भरोसा भी इन्हीं पर है। जबकि 5 साल से बीजेपी का विधायक ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं काम किया।
चौधरी राम सिंह नेता जी ने कहा की बदरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सड़क नाली सीवर एवं अस्पताल का काम सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार ही कर सकती है। इस क्षेत्र में जो भी विकास हुआ वह आम आदमी पार्टी के सरकार द्वारा हुआ लेकिन बीजेपी के विधायक ने आम आदमी पार्टी के योजना को यहां लागू नहीं किया और जनता को भ्रमित किया। जिस तरीके से पूरे दिल्ली की स्कूल की विकास के साथ-साथ उच्चतम स्तर की शिक्षा के लिए कार्य किया जो जमीन पर दिख रहा है और लोग उसे सराह रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक का विश्व स्तर पर साराहा गया और इसी को देखकर कई राज्यों में इस तरह की योजना लागू किया जा रहा है। बीजेपी के नेता सिर्फ गुमराह करते हैं और दिल्ली के विकास में रोड़ा बनकर आते हैं। लेकिन केजरीवाल एक ऐसा नेता है जो कहता है वह करता है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह घोषणा किया है कि मंदिर के पुजारी एवं ग्रंथियां को 18000 रुपए महीना वेतन दिया जाएगा। इस बात से सभी लोग खुश हैं लेकिन बीजेपी हिंदू के नाम पर वोट मांग रही है और अपने राज्यों में इस तरह की कोई योजना नहीं चलता है। उसे दिल्ली की जनता से कोई मतलब नहीं है। बीजेपी का बी टीम का काम कांग्रेस कर रही है उसके नेता बीजेपी के कहने के अनुसार ही काम करता है और कांग्रेस एक वोट कटवा पार्टी की तरह हो गया है।
इस जनसभा में आम आदमी पार्टी के
पार्षद श्री हेमचंद गोयल वरिष्ठ नेता सुभाष नागर, मोहित चौकन, सर्वजीत चौकन, ईशा प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।



