बरौनी प्रखंड एवं नगर परिषद बीहट कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी और बीहट नगर परिषद कांग्रेस कमिटी की पंचायत अध्यक्ष और बूथ कमिटी की बैठक गुरुवार को पिपरा देवस में प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के बेगूसराय पर्यवेक्षक अमन सिद्दीकी ने सभी पंचायत और बूथ कमिटी के सदस्यों से जानकारी लेते हुए कहा कि पूरे प्रखंड में सभी कमिटी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़नें के लिए तैयार हैं। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह जी ने सभी पंचायत और बूथ कमिटी की सूची पर्यवेक्षक महोदय को सुपुर्द करते हुए कहा कि बेगूसराय जिले में कांग्रेस पार्टी को अधिक सीट दिया जाए।इस बैठक में जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन, प्रदेश डेलीगेट नारायण सिंह, नन्द किशोर सिंह, बीहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला उपाध्यक्ष चुनचुन राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री देवी, सहकारिता अध्यक्ष कौशल किशोर, राम अनुग्रह शर्मा ,किसान सेल अध्यक्ष बद्री सिंह, मोहित कुमार, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल ,श्यामनंदन सिंह कंपनी, नित्यानंद सिंह, रत्नेश कुमार टुल्लू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष तेघड़ा ई,गौरव, राघव कुमार, राम सेवक सिंह, गुंजेश कुमार सिंह ,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



