Blog

बेगूसराय जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सराहनीय कार्य कर रहे बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं डाटा इंट्री में सहयोग कर रहे कर्मियों को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा मंगलवार को कारगिल विजय सभागार में सम्मानित किया गया।

गहन पुनरीक्षण कार्य में सराहनीय कार्य कर रहे बीएलओ,सुपरवाईजर एवं डाटा इंट्री में सहयोग कर रहे कर्मियों को जिला पदाधिकारी, ने किया सम्मानित ।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

बेगूसराय जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सराहनीय कार्य कर रहे बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं डाटा इंट्री में सहयोग कर रहे कर्मियों को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा मंगलवार को कारगिल विजय सभागार में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बेगूसराय, प्रवीण कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय , अपर समाहर्ता बेगूसराय , सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी संबंधित बीएलओ , बीएलओ सुपरवाईजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने 141 चेरियाबरियारपुर विधान सभा के बूथ संख्या 152 के बीएलओ शिव कुमार महतो, बूथ संख्या 183 के बीएलओ रंजीत कुमार, 142 बछवाड़ा विधान सभा के बूथ संख्या 14 के बीएलओ अमृत कुमार, बूथ संख्या 80 के बीएलओ मुकेश कुमार साह, 143 तेघड़ा विधान सभा के बूथ संख्या 153 के बीएलओ एमएमुल हक, बूथ संख्या 30 के बीएलओ रंजन कुमार, 144 मटिहानी विधान सभा के बूथ संख्या 220 के बीएलओ श्री अजय कुमार, बूथ संख्या 268 के बीएलओ अजीत कुमार, 145 साहेबपुर कमाल विधान सभा के बूथ संख्या 110 के बीएलओ प्रवेश कुमार, बीएलओ सुमित कुमार सिंह, 146 बेगूसराय विधान सभा के बूथ संख्या 8 के बीएलओ ललितेश्वर कुमार, बूथ संख्या 63 के बीएलओ श्री संतोष महतो, 147 बखरी विधान सभा के बूथ संख्या 114 के बीएलओ मो एहतेशामुल एवं बूथ संख्या 85 के बीएलओ ललन पासवान को सम्मानित किया गया।


बीएलओ सुपरवाईजर में 141 चेरियाबरियार पुर से उपेन्द्र कुमार, 142 बछवाड़ा से रविन कुमार, 143 तेघड़ा से श्रीमति झुमा भंडारी, 144 मटिहानी से अजय रजक, 145 साहेबपुर कमाल से सोनू कुमार, 146 बेगूसराय से सत्यनारायण दास, 147 बखरी से अखिलेश्वर राय को सम्मानित किया गया।

वहीं डाटा इंट्री ऑपरेटर में 141 चेरियाबरियारपुर से सुंजीत कुमार, 142 बछवाड़ा से दीपक कुमार, 143 तेघड़ा से अमित कुमार,144 मटिहानी से प्रगति कुमार, 145 साहेबपुर कमाल से गौतम कुमार, 146 बेगूसराय से चंचल कुमार, 147 बखरी से अभिमन्यू कुमार को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। साथ ही सभी सम्मानित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं ऑपरेटर के द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना भी की गई ।

जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरकवार वापस जमा करने का निर्देश दिया है, ताकि ससमय अपलोडिंग का कार्य पूर्ण हो सकें। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को भी जिला पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र में जाकर हो रहे कार्य की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button