बेगूसराय सब -जूनियर बालिका कबड्डी टीम सिवान रवाना।

बेगूसराय सब -जूनियर बालिका कबड्डी टीम सिवान रवाना।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में जीरादेई सिवान में सिवान जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 22 वीं बिहार राज्य सब – जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2024 जो आगामी 26 से 28 फरवरी 2025 को आयोजित हैं।इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला कबड्डी संघ द्वारा बेगूसराय सब जूनियर बालिका कबड्डी टीम मंगलवार को सिवान के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार द्वारा सभी बालिका कबड्डी खिलाड़ी को जर्सी पेन्ट प्रदान किया गया।
बेगूसराय सब जूनियर बालिका कबड्डी टीम में दिलखुश कुमारी , आंचल कुमारी, चंदा कुमारी ,
कोमल कुमारी, नेहा कुमारी , रोमा कुमारी, अर्चना कुमारी , महिमा कुमारी, अनुष्का कुमारी, आयुषी कुमारी, ऋतु कुमारी , पल्लवी कुमारी शामिल हैं।
टीम रवाना करने के दौरान बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, नप बीहट उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, नंदन कुमार मिश्र, पुलकित कुमार मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए टीम को रवाना किया। वही बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रधान संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार,राज कुमार सिंह राजू, परमानंद सिंह, संजय सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, राजीव कुमार, संतोष कुमार, रविशंकर सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।


