भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

अमरदीप नारायण प्रसाद
*#मनरेगा पीओ के कार्यकाल में मनरेगा योजनाओं में लूट-खसोट,भ्रष्टाचार व फर्जी निकासी जमकर हुई :- अमित कुमार*
पूसा:-भाकपा-माले का मनरेगा कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा पीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर एक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की।
आंदोलनकारी डीडीसी से प्रखंड के ठहरा पंचायत में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई तमाम योजनाओं की जांच, मनरेगा योजनाओं में लूट-खसोट,भ्रष्टाचार, फर्जी निकासी, फर्जी फोटो अपलोड करने,आवास योजना में लाभुकों से अवैध वसूली,नाम जोड़ने एवं जियो टैगिंग के नाम पर जनता से की गई नाजायज़ वसूली आदि की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मनरेगा पीओ के कार्यकाल में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार, लूट-खसोट व फर्जी निकासी जमकर हुई है। पीओ ने योजनाओं में कमीशन तय कर रखा है। फर्जी हाजिरी एवं फर्जी फोटो अपलोड करके पंचायतों में लाखों की निकासी होती है लेकिन पीओ ने आज तक जांच नहीं की, कार्रवाई को दूर की बात है। मनरेगा को पीओ ने दलाल-बिचौलियों के हवाले कर रखा है। पीओ के पूरे कार्यकाल एवं चल- अचल संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जब तक हमारी मांगो पर जांच कर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, जितेन्द्र राय, उषा सहनी, समेत डाॅ. मुकेश कुमार,श्री ओम,रामविलास पासवान, नीलम देवी, सुमन देवी,कंचन देवी,नशीमा खातुन,रेखा देवी,विजय महतो,सेवक पासवान आदि मौजूद थे।


