Blog

भाकपा-माले ने जन संपर्क अभियान चलाकर 2 मार्च को गांधी मैदान महाजुटान रैली में भागीदारी की अपील की

थूककांड के आरोपी ताजपुर बीडीओ गौरव कुमार पर डीएम कारवाई करे- माले

भाकपा-माले ने जन संपर्क अभियान चलाकर 2 मार्च को गांधी मैदान महाजुटान रैली में भागीदारी की अपील की

थूककांड के आरोपी ताजपुर बीडीओ गौरव कुमार पर डीएम कारवाई करे- माले

थूककांड के आरोपी बीडीओ पर कारवाई को लेकर सभी पार्टी को संघर्ष का रूख अख्तियार करना चाहिए- सुरेंद्र

ताजपुर/समस्तीपुर
21 फरवरी 2025

भाकपा माले ने जनसंपर्क अभियान चलाकर 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महाजुटान रैली में भाग लेने की अपील ताजपुर वासियों से की।
शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सभी गरीबों को 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, आवास सूची में नाम जोड़ने, भूमिहीन को वासभूमि एवं सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने, 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, महिलाओं को 3 हजार रूपए देने, वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन की राशि 3 हजार रूपए करने, प्रति यूनिट 15 किलो राशन देने, स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मी का दर्जा देने आदि मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर राजधानी चौक पर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ताजपुर समेत मानवता को शर्मशार करने वाली घटना थूककांड के आरोपी बीडीओ गौरव कुमार पर जिलाधिकारी एवं सरकारी पूर्व समझौतानुसार कारवाई करे अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। माले नेता ने ताजपुर के तमाम राजनीतिक दलों, संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से थूककांड के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष का रूख अख्तियार करने की अपील की। मौके पर नौशाद तौहीदी, मो० एजाज, मो० क्यूम, प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, रवींद्र राय, मुकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button