भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा परसिया भगवती के मगहरा मे संविधान गौरव दिवस अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा परसिया भगवती के मगहरा मे संविधान गौरव दिवस अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के और प्रदेश नेतृत्व द्वारा संपूर्ण भारत देश में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र का जननी भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिलाओं को सशक्त करने वाली योजना बनाकर उसे साकार किया गया है। सबका साथ सबका विकास के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया गया है। आज भारत विश्व की सबसे शक्तिशाली देश में सुमार है।
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने बाबा साहब अंबेडकर की विराट व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते हुए अपने बहुमुखी प्रतिभा से विश्व को चकित किया।
मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त हुए संविधान को देश की एकता और नागरिकों के स्वाभिमान का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम संयोजक शेषनाथ भाई ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान ने भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में पहचान दिलाई। उन्होंने व्यक्तिगत अपमान सहा, लेकिन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
कार्यक्रम को रविशंकर मिश्र,अजय दूबे वत्स,विकास चौहान, ओमप्रकाश, पुरुषोत्तम दूबे ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालक अनूप मिश्र ने किया।
कार्यक्रम मे पप्पू पाण्डेय,अमिताभ भगत,अखिलेश योगी ,कमलेश, सूरज यादव ,पारस, छोटेलाल गुप्ता,राजू कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, राधिका देवी, मेहरुन्निसा, जमुनी देवी, सोनमती आदि मौजूद रहे।


