Blog

मटिहानी विधानसभा के सूदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास और उच्च शिक्षा की रौशनी पहुंचाने का काम किए हैं – राजकुमार सिंह।

मटिहानी विधानसभा के सूदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास और उच्च शिक्षा की रौशनी पहुंचाने का काम किए हैं – राजकुमार सिंह।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में 2005 से 2025 तक बिहार में न्याय साथ विकास हुआ है और इससे पहले लालू राज में केवल एक परिवार का विकास हुआ था । नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार में तो विकास की गंगा बहाए ही और देश में विकास की रौशनी पहुंचाने में पथ प्रदर्शक बनें हैं। नीतीश कुमार जो कार्य बिहार में करते हैं उस कार्य को देश स्तर पर दूसरे सभी राज्यों में किया जाता है। उक्त बातें रविवार को 144 मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरौनी प्रखण्ड और तेघड़ा प्रखण्ड में 143 तेघड़ा विधानसभा में जदयू परिवार द्वारा आयोजित बूथ एवं पंचायत स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा। वहीं सचेतक सत्तारूढ़ दल सह मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि विकास पुरुष लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार प्रदेश, बेगूसराय जिले सहित मटिहानी विधानसभा में विकास की गंगा नदी बहाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में मटिहानी विधानसभा के सूदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास और उच्च शिक्षा की रौशनी पहुंचाने का काम किए हैं । मटिहानी विधानसभा सीट की जीत कार्यकर्ता और मतदाता मालिक सुनिश्चित करेंगे। वहीं बैठक को जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, मटिहानी विधानसभा प्रभारी प्रसुराम पारस एवं गुड्डू पटेल , मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वहीं बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मोसादपुर पंचायत के। वहीं देवना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य मो मुद्देशर तथा नूरपुर में बिपिन सिंह ने किया। वहीं बैठक को संबंधित करते हुए संस्कृत बोर्ड के सदस्य चंद्रकिशोर कुमार ने कहा कि तेघड़ा विधानसभा का बिहार में अपना एक अलग पहचान और स्मिता है। यह राज्य के मानचित्रों पर प्रथम श्रृंखला में आता है। यहां का हर कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता है। सामाजिक कार्यकर्ता हर मतदाताओं को अपनी ओर से बिहार सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपलब्धियों को बताएं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है, कार्यकर्ता ही चुनाव को सफ़ल बनाता है और पार्टी को जीत दिलाता है। वहीं जदयू मीडिया सेल मोनू पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से बिहार में बदलाव की ब्यार चलाया है। जिसमें शैक्षणिक, राजनीतिक, आर्थिक विकास के साथ बिहार समृद्ध हो रहा है और आने वाले 2025-2030 के पंचवर्षीय में राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों में विकास करने जा रहे हैं। जिससे राष्ट्र के भविष्य युवाओं को बेरोजगारी ओर पलायन से निजात मिल जाएगी। वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि जदयू कार्यकर्ता 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव जीतने तथा विरोधी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम, लगाए जाने वाले आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हर मतदाताओं को सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी देना है। वहीं तेघड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ कमिटी का दायित्व अहम होगा। बूथ एवं पंचायत अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में घर- घर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएं कि यह सुविधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमसब को दिया है। प्राथमिक, सक्रिय सदस्य एवं पंचायत अध्यक्ष अपने अपने पंचायतों में पार्टी को जीत दिलाएं। वहीं तेघड़ा प्रखण्ड में पिपरा दोदराज चांद सूरज पुस्तकालय में पंचायत अध्यक्ष शंभू पण्डित, युवक संघ पुस्तकालय पकठौल में पंचायत अध्यक्ष बिपिन कुमार ने किया । मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मीडिया सेल मोनू पटेल, प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, तेघड़ा छोटू शर्मा, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा, अविनाश कुमार, मो सरवर आलम, मो दिलशाद सन्नी कुमार ,अमन ठाकुर ,जिला मीडिया सेल के अध्यक्ष मोनू पटेल एवं ,बरौनी प्रखंड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button