Blog
मनरेगा बरौनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम से किया गया वृक्षारोपण।

मनरेगा बरौनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम से किया गया वृक्षारोपण।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बरौनी मुकेश के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने वृक्षों के संरक्षण, जल संरक्षण तथा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश अपने सभी अधीनस्थ कर्मियों को दिया। वहीं इस मौके पर लेखपाल पिंकी कुमारी, पीटीए सुभाष कुमार, बीएफटी गौतम कुमार, पीआरएस संजीव कुमार, नागमणि कुमार, दिलीप हिमवान, रवि कुमार, अमरेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार एवं मुकेश कुमार सहित अन्य ने एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया।


