मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘रोटी बैंक’ को मिला अंतरराष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान!

मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘रोटी बैंक’ को मिला अंतरराष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान!
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर : शहीद दिवस पर आमजन सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदाता महाकुंभ सम्मेलन सह सम्मान समारोह में रोटी बैंक समस्तीपुर की टीम को मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
समस्तीपुर शहर मे मानवता इंसानियत के जीता जागता मूरत है रोटी बैंक के राकेश और उसके पुरे टीम जो हार घरी हार पल बस apana काम के साथ साथ मानव seva को समर्पित रहते है मालूम हो कि रोटी बैंक से जुड़े युवाओं द्वारा वर्षों से नॉन स्टॉप सेवा के तहत समस्तीपुर स्टेशन परिसर में गरीब और भूखे लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध प्रतिदिन कराया जाता है। इसके साथ ही बैंक से जुड़े युवा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाते रहे है।
समस्तीपुर रोटी बैंक के संस्थापक राकेश कुमार ने कहा उनका जीवन का लक्ष्य ये है की कोई भूखा न रहे इसलिए वो 365 दिन मानव seva मे समर्पित है यह सम्मान उनके सभी साथियों को समर्पित है।


