मिडिल स्कूल पतैली में घटिया सामग्री से हो रही है खेल मैदान का निर्माण।
अमरदीप नारायण प्रसाद
ईट सोलिंग के नीचे 3 इंच बालू भी नहीं दिया अभिकर्ता वीरेंद्र कुमार।
बिहार सरकार जहां एक ओर बच्चों के शारीरिक एवं भौतिक विकास लेकर हर विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण को लेकर चिंतित है खेल मैदान का निर्माण युद्ध स्तर चल रहा है वहीं खेल निर्माण मैदान बनाने में अभिकर्ता द्वारा भारी पैमाने पर धांधली किया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत में अभिकर्ता वीरेंद्र कुमार द्वारा खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है ईट सोलिंग के नीचे तीन इंच बालू भी नहीं दिया गया इतना ही नहीं घटिया किस्म के सामग्री से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी सूचना स्थानीय समाजसेवी दिनेश प्रसाद चौधरी ने टेलिफोनिक माध्यम से पदाधिकारी को दिया बावजूद सुधार नहीं हुआ।
घटिया सामग्री से निर्माण कराया जा रहा है।
वहीं इस संदर्भ में नरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी फैज खान ने बताया कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी अगर किया जा रहा है तो भुगतान रोक दिया जाएगा हमारे द्वारा वर्क ऑफ एस्टीमेट के हिसाब से ही निर्माण कार्य करवाने का निर्देश सभी पंचायत में दिया गया है। वहीं इस तरह के कार्य को लेकर जब पतैली पूर्वी पंचायत के मुखिया सुनील झा को फोन लगाया गया तो उन्होंने बताया कि जिसको जो करना है करें हमको जैसे मन होगा काम करवाएंगे मेरा डीएम रौशन कुशवाहा भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता है।




